Aaj Ka Panchang 2 October 2026: आज किया जाएगा सप्तमी श्राद्ध, पंचांग में पढ़िए आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज पितृपक्ष की सप्तमी श्राद्ध है. आज के दिन षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगी और फिर सप्तमी का प्रारंभ होगा. आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती है. आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढे़ं आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 2 October 2026)
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 2 अक्टूबर 2026
- दिन- शुक्रवार
- तिथि- षष्ठी
- नक्षत्र- मृगशिरा
- सूर्योदय- सुबह 6:14 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:06 बजे
- करण- वणिज, विष्टि
- चंद्रमा- वृषभ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:34 तक
- राहुकाल- 10:41 से दोपहर 12:10 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- जौ खाकर घर से निकलें.
आज का महामंत्र
ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक उसके बाद मिथुन राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:14 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 02 अक्टूबर रात 10:38 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 03 अक्टूबर को दोपहर 11:35 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से सुबह 05:17 मिनट तक
अमृत काल- शाम 06:40 बजे से रात 08:10 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक
यम गण्डक- दोपहर 03:02 मिनट से शाम 04:31 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07:34 मिनट से सुबह 09:04 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:28 बजे से सुबह 009:16 मिनट तक और दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक
शुक्रवार के नुस्खे
- शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है. शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन, ऐश्वर्य, कला और वैभव का कारक है. यही वजह है कि कई लोग शुक्रवार को व्रत रखते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सही नियमों का पालन करने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें शुक्रवार को करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.
- शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करें. जरूरतमंदों को भोजन, धन या सफेद वस्त्र दान करें. इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
- शुक्रवार की रात अष्टलक्ष्मी और श्री यंत्र के सामने घी के 8 दीपक जलाना शुभ होता है. इन 8 दीपकों को पूजा के बाद घर की आठों दिशाओं में रखें. यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन के प्रवाह को बढ़ाता है.
- पूजा के दौरान कमलगट्टे की माला से 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा' मंत्र का जाप करें. जाप पूरा होने के बाद इस माला को तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की होती है.
- शुक्रवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करना विशेष फलदायी है. विष्णु जी लक्ष्मी के पति हैं, इसलिए दोनों की पूजा से धन की स्थिरता मिलती है. पूजा के समय मन को शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
- शुक्रवार को किसी से भी लड़ाई झगड़ा या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन का नुकसान शुरू हो सकता है. इस दिन शांति और प्रेम से बात करना शुभ होता है.
- शुक्रवार को उधार लेने या देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन देन धन की स्थिरता को बिगाड़ सकता है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो जाती है.
- शुक्रवार को जमीन, मकान या किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. साथ ही इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे धन के रास्ते में रुकावट आ सकती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: रावण के अंत के बाद विभीषण ने क्यों नहीं कर रहे थे अपने भाई का अंतिम संस्कार?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
₹250000 का बिजनेस, 5 साल में हुआ ₹25000000 का टर्नओवर: पश्चिम चंपारण में मशरूम किंग के नाम से मशहूर हैं किसान उपेंद्र
Bbusiness Ideas: पश्चिम चंपारण के रहने वाले उपेंद्र कुशवाहा एग्रीकल्चर से बैचलर की पढ़ाई किए हुए हैं. 5 साल पहले उन्होंने की खेती 2.5 लाख से शुरू की. आजा उनका सालाना टर्नओवर 2.5 करोड़ हो गया है. वह बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक मशरूम की सप्लाई करते हैं.आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









