मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; कहा- वो सबसे बड़े गद्दार; SIR के दौरान देश में 13 करोड़ वोट कटे
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। CJP के कन्वीनर अभिजीत दीपके ने 24 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। पूरा विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर को आई रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए। SIR के दौरान अब तक 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13.37 करोड़ नाम कम हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक देश में कुल 96.88 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, यानी करीब 14.1% वोटर्स के नाम SIR में काटे गए। CJP फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी दीपके ने गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि CJP 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी। दीपके ने सवाल किया कि अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवाजी पार्क में राजनीतिक रैली कर सकते हैं, तो CJP वहां प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकती। वहीं, CJP के सह-संयोजक सौरभ दास सौरभ दास ने कहा कि हम अपना विरोध प्रदर्शन मुंबई से शुरू करेंगे, फिर विभिन्न स्थानों पर जाएंगे और अंत में जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। दोनों आयुक्तों ने 4 बड़े सवाल उठाए… 1. फॉर्म-6 में बदलाव: नए वोटरों से पिछली SIR लिस्ट में खुद या परिवार के नाम की जानकारी मांगने पर दोनों ने सवाल उठाया। संधू ने इसे गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग की। 2. वोटर डेटा का कंट्रोल: दोनों ने सवाल किया कि वोटर डेटाबेस का कंट्रोल दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है और राज्यों की पहुंच क्यों सीमित हो रही है। 3. बंगाल में 16 लाख अपीलें: संधू ने पूछा कि हटाए गए नामों को लेकर करीब 16 लाख अपीलें किसने और किसकी अनुमति से दायर कीं। 4. गोवा के 97 वोटर: जांच में योग्य पाए गए 97 वोटरों को सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण अंतिम लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सका। चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से 2003 वाला सवाल हटाया चुनाव आयोग ने SIR पूरा हो चुके राज्यों में फॉर्म-6 में बड़ा बदलाव किया है। अब SIR में नाम कटने के बाद दोबारा नाम जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं देनी होगी। आवेदक को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि उसका, माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस लिस्ट में था या नहीं। फॉर्म-6 से इससे जुड़ा अतिरिक्त घोषणा-पत्र हटा दिया गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नाम बिना जांच के जुड़ जाएगा। वोटर बनने की पात्रता की जांच पहले की तरह होगी। फॉर्म-6 की सामान्य प्रक्रिया भी जारी रहेगी। यह बदलाव फिलहाल सिर्फ उन राज्यों में लागू है, जहां SIR पूरा हो चुका है। CJP के प्रदर्शन के बाद हुआ था धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान (पूर्व शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। NEET पेपर लीक विवाद के बाद CJP ने प्रधान के इस्तीफे को मुद्दा बनाया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… SIR में गड़बड़ी पर कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे:कहा- BJP ने साजिश की, FIR दर्ज हो; राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटे कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र का 3 राशियों को लाभ होगा, सिद्धि योग का रहेगा प्रभाव, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज 2 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि का प्रारंभ होगा. आज पितृपक्ष की सप्तमी तिथि का श्राद्ध भी किया जा रहा है. नक्षत्रों की बात करें तो आज के दिन मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन सक्रिय रहेगा और फिर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा. वहीं, आज योगों की बात करें तो व्यतीपात योग शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और फिर वरीयान योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 2 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत हो सकते हैं. भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से धन लाभ होगा. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन आप लोगों को यात्रा और तीर्थाटन से लाभ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन धन की स्थिति अच्छी होगी और रुका हुआ धन मिलेगा. आज आप लोगों को सभी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. आज के दिन
बड़ी सफलता का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. रोग और शत्रु परास्त होंगे और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: रावण के अंत के बाद विभीषण ने क्यों नहीं कर रहे थे अपने भाई का अंतिम संस्कार?
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
सोच समझकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है और छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आज के दिन आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन आप लोगों को पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है और माली स्थिति में सुधार होगा. नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज के दिन समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलने वाला है. आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. आज के दिन पत्नी से अनबन हो सकती है और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें और माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज के दिन छात्रों और खिलाड़ियों के लिए शुभ दिन है.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 6
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आवेश में आकर कोई काम न करें और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज के दिन समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
सावधानी- आलस्य से दूर रहें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












