Responsive Scrollable Menu

PM Kisan Yojana: क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी होगी…जानिए क्या है अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अगले महीने यानि अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है। चुंकी नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है।

इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर देखें तो अक्टूबर में अगली किस्त का समय पूरा हो रहा है, हालांकि केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख या बयान सामने नहीं आया है।

इससे पहले  20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली के तारकेश्वर से  देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त के लिए 18,880 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई थी। पिछले 2  सालों का रिकॉर्ड देखें तो साल 2024 में दूसरी किस्त अक्टूबर और 2025 में  नवंबर के महीने में किसानों के खातों में राशि भेजी गई थी।

ध्यान रहे केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है।  पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है। ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं।​यदि आपका e-KYC या भूमि सत्यापन अधूरा है, तो 24वीं किस्त की राशि अटक सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर एक नजर

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • यह राशि 3 समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
  • अबतक 23 किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।
  • 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है।
  • इस अवधि के लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन स्वीकृत किया गया है।

पैसे मिलेंगे या नहीं, लिस्ट में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

सबसे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर Farmers Corner के Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें। अब खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें। फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। अब आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर कर Get Data पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिखने लगेगा।

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

 

Continue reading on the app

Printer से लेकर Wi-Fi Router तक, Amazon Sale में 52% तक Discount वाली 5 धांसू Deals, कौन-सा है आपके लिए?

Amazon Great Freedom Sale में घर और ऑफिस के लिए Printer और Wi-Fi Router खरीदने का अच्छा मौका है. HP, Canon, Brother, TP-Link और D-Link के इन 5 प्रोडक्ट्स पर 52% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. Sale Price ₹1,099 से शुरू हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

क्या बाढ़ से धुल जाएगा लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20? स्टेडियम के पास पहुंचा गोमती का पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, उससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, इन दिनों लखनऊ में गोमती नदी का पानी उफान पर है. जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है. इसके चलते इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले अंडरपास को बंद कर दिया गया है. Mon, 5 Oct 2026 19:45:41 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Gyanesh Kumar News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने CEC के निलंबन की मांग खारिज की | SIR | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:34+00:00

AAJTAK 2 | FLY DUBAI फ्लाइट घटना मामले में नया खुलासा, प्लेन को HIJACK करने की कोशिश! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers