भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द
एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। सोमवार को भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल खेले जाने थे। लेकिन, बारिश के कारण दोनों मैच रद्द हो गए। इसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिली। फाइनल के लिए दोनों का जीतना जरूरी भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल तभी होगा, जब दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतेंगी। सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी। यानी फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दोनों टीमों को सेमीफाइनल जीतना होगा। एशियाड में अब तक नहीं भिड़े भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमों में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है। भारत 2022 से और पाकिस्तान 2010 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा रहे रहा है। भारतीय टीम ने 2022 के एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। तब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच रद्द हुआ था और भारत चैंपियन बना था। कैसे खराब हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध? 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन पॉइंट जैसे कई इलाकों में फायरिंग की थी। इससे 166 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म कर दिए। दोनों देशों ने बाइलेट्रल क्रिकेट सीरीज खेलना बंद कर दिया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान की टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की टाइमलाइन आखिरी बार वर्ल्ड कप में हुआ था सामना भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आसने-सामने थी। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स में भारत के दो और मेडल पक्के एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने दो और मेडल पक्के कर लिए हैं। पिंकी बलहारा ने कुराश की विमेंस 78 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया। वहीं लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग की 75 किग्रा वेट कैटेगरी के टॉप-8 में पहुंचकर भारत का एक और मेडल सुनिश्चित किया। पूरी खबर…
एशियाड क्वार्टरफाइनल हार के बाद सिंधु की इमोशनल पोस्ट:लिखा- मौका गंवाना दुख देता है, एक नतीजा पूरे सफर को बयां नहीं कर सकता
एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि वह हार से दुखी हैं, लेकिन एक दर्दनाक नतीजा उनके 12 साल के एशियन गेम्स सफर को तय नहीं कर सकता। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट 27 सितंबर को विमेंस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में चीन की चेन यूफेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार गई थीं। क्वार्टरफाइनल में जीत से तीन अंक दूर थी सिंधु ने लिखा, ‘मुझे इसे शब्दों में कहने के लिए थोड़ा समय चाहिए था। मेरा एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया है और मैं दुखी हूं। क्वार्टरफाइनल में जीत से सिर्फ तीन अंक दूर थी। मैं बार-बार उन्हीं तीन अंकों के बारे में सोच रही हूं।’ सिंधु ने कहा कि चीन में खेले हालिया मुकाबले की तरह इस मैच में भी अहम मौकों पर लंबी और कड़ी रैलियां निर्णायक साबित हुईं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास मौका था, लेकिन उसे गंवाना दुख देता है।’ 18 घंटे में तीन मैच खेले, शरीर पर असर पड़ा सिंधु ने एशियन गेम्स के शेड्यूल पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें 18 घंटे के अंदर तीन मैच खेलने पड़े। सिंधु ने कहा कि उनकी टीम पहले ही उन मौकों पर काम कर रही है, जहां मैच को अपने पक्ष में खत्म करने में चूक हुई। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं, लेकिन यह ठीक है। मुझे खुशी है कि यह अब भी मेरे लिए इतना मायने रखता है कि इतना दर्द हो रहा है। मैं अब भी इसे चाहती हूं। मैं अब भी कोर्ट पर अपना सब कुछ देती हूं। यही भावना मुझे आगे बढ़ाती है। 2014 से चौथे एशियन गेम्स तक का सफर याद किया सिंधु ने अपने 12 साल के एशियन गेम्स सफर को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘गर्व करने की भी वजह है। 2014 में अपने पहले एशियन गेम्स से लेकर अब चौथे गेम्स तक, 12 साल भारत के लिए अपना सब कुछ दिया है। एक दर्दनाक नतीजा उस सफर को तय नहीं कर सकता, जो मेरे लिए इतना मायने रखता है।’ सिंधु ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया सिंधु ने देर रात तक जागकर उनका मैच देखने और समर्थन करने वाले फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो देर रात तक जागे, चीयर किया और मुझ पर विश्वास रखा। मैं भी उन आखिरी तीन अंकों को हमारे लिए जीतना चाहती थी। मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। मैं फिर कोशिश करूंगी।’ ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











