UGC NET 2026: दिल्ली में 9-10 सितंबर को परीक्षा, NTA ने जारी की Travel Advisory
UGC NET 2026: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को UGC NET री-एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के मद्देनजर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। राजधानी में 18वें BRICS Summit के चलते संभावित ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन को देखते हुए अभ्यर्थियों को अपना सफर पहले से प्लान करने और परीक्षा केंद्र पर समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
दिल्ली के UGC NET उम्मीदवारों के लिए NTA की ट्रैवल एडवाइजरी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिल्ली में होने वाली UGC NET 2026 री-एग्जाम को लेकर उम्मीदवारों को यात्रा से जुड़ी सावधानी बरतने को कहा है। 9 और 10 सितंबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपना रूट पहले ही चेक कर लें।
NTA के मुताबिक, इन तारीखों पर दिल्ली में यात्रा प्रतिबंधों के कारण सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर सफर में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने के समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए अतिरिक्त समय जरूर रखें।
NTA ने उम्मीदवारों को क्या सलाह दी?
एजेंसी ने दिल्ली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने को कहा है।
- परीक्षा केंद्र तक जाने वाला रूट पहले से चेक करें।
- दिल्ली में संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों और डायवर्जन की जानकारी रखें।
- सफर के लिए सामान्य से अतिरिक्त समय जरूर रखें।
- परीक्षा वाले दिन घर से जल्दी निकलें।
- सेंटर पर निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले पहुंचने की कोशिश करें।
अंतिम समय में यात्रा शुरू करने से बचें।
NTA ने अपने एडवाइजरी संदेश में दिल्ली के उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है, ताकि ट्रैफिक संबंधी दिक्कतों के कारण वे परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी न करें।
9 और 10 सितंबर को होगी UGC NET की री-एग्जाम
NTA की ओर से UGC NET 2026 की री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इन तारीखों पर English, Sociology और Commerce विषयों के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार यात्रा को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लेने और वहां पहुंचने का रूट तय कर लेने की सलाह दी गई है।
BRICS Summit के कारण क्यों जारी हुई एडवाइजरी?
NTA की यह एडवाइजरी दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS Summit के बीच जारी की गई है। सम्मेलन के दौरान राजधानी के कुछ हिस्सों में आवाजाही और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं लागू की जा सकती हैं।
ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले रास्तों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगने या कुछ जगहों पर रूट में बदलाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए NTA ने उम्मीदवारों को पहले से तैयारी करने को कहा है।
आखिरी समय पर घर से निकलने की गलती न करें
UGC NET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना बेहद जरूरी है। ट्रैफिक या रूट डायवर्जन के कारण होने वाली संभावित देरी से बचने के लिए अभ्यर्थी यात्रा के दौरान पर्याप्त बफर टाइम रखें।
खासकर दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले उम्मीदवार परीक्षा से एक दिन पहले अपने सेंटर की लोकेशन और वहां पहुंचने का रास्ता अच्छी तरह देख लें। परीक्षा के दिन समय बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन या उपलब्ध वैकल्पिक रूट की जानकारी भी पहले से रखना उपयोगी रहेगा।
Video: खुशबू पाटनी ने सेफ्टी के लिए लड़कियों को दी एयर पिस्टल रखने की सलाह, बोलीं- 'खुद की रक्षा करना सीखें'
Khushboo Patani: देश में लड़कियों से बदसलूकी के बढ़ते मामले को देखते हुए अब अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने महिलाओं-लड़कियों के लिए खास संदेश दिया है। बिहार के जमुई में एक लड़का-लड़की से हुए उत्पीड़न और हमले के मामले के बाद खुशबू ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के लिए एयर पिस्टल रखने की सलाह देते हुए कहा की वे खुद अपनी रक्षा करें।
खुशबू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने एयर पिस्टल के काम करने के तरीके के बारे में बताया और इसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी किसी चीज का इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा के लिए और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।
लड़कियों को एयर पिस्टल की ट्रेनिंग लेने की सलाह
रविवार को खुशबू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एयर पिस्टल के इस्तेमाल के बारे में बताया और कहा कि लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए इसे चलाना सीख सकती हैं। खुशबू ने दिखाया कि पिस्टल कैसे काम करती है और बताया कि इसमें गोली चलाने के लिए बारूद या आम कारतूस के बजाय CO2 का इस्तेमाल होता है।
उन्होंने लड़कियों से पास की शूटिंग रेंज में सही ट्रेनिंग लेने को कहा और कहा, "आप इसे खरीद सकती हैं, अपने पास रख सकती हैं और अपनी सुरक्षा कर सकती हैं; किसी पर निर्भर न रहें। वरना, भारत में जो हो रहा है, वह कभी खत्म नहीं होगा। इसकी कीमत ₹60,000-70,000 है और यह अच्छी है। आप अपने पास की शूटिंग रेंज में इसे चलाने की ट्रेनिंग ले सकती हैं।" उन्होंने यह भी दिखाया कि यह कैसे काम करती है।
‘यह खिलौना नहीं है, जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें’
खुशबू ने अपने पोस्ट के साथ एक डिस्क्लेमर भी साझा किया। इसमें उन्होंने जोर दिया कि एयर पिस्टल को खिलौना नहीं समझना चाहिए और इसे केवल जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
उन्होंने एयर पिस्टल के इस्तेमाल से जुड़े कुछ नियम भी बताए और लिखा, "इसे कभी भी ऑनलाइन न खरीदें। हमेशा अपने इलाके के डीलर के पास जाएं और उनसे बात करें। उनके पास हर तरह की CO2 एयर पिस्टल होती है; वही खरीदें जिसे आप तेज़ी से संभाल सकें, इसलिए वज़न का ध्यान रखना ज़रूरी है। असली हो या नकली, इसे सिर्फ़ एक ज़िम्मेदार व्यक्ति को ही खरीदना चाहिए और वह भी सिर्फ़ अपनी सुरक्षा के लिए। किसी लोकल शूटिंग रेंज में पिस्टल चलाना सीखें; साथ ही, बिना एयर पिस्टल को देखे उसे तेज़ी से पर्स या जेब से निकालना भी सीखें।
‘कमजोर महसूस न करें, आत्मविश्वास जरूरी है’
खुशबू ने अपने संदेश में आत्मविश्वास को भी अहम बताया। उन्होंने लड़कियों से कहा कि उन्हें खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए।
उन्होंने दोहराया कि उनका सुझाव केवल आत्मरक्षा के संदर्भ में है और किसी भी उपकरण का इस्तेमाल सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपनी परिस्थितियों और क्षमता के अनुसार ही कोई फैसला लेने की सलाह दी।
क्या है जमुई का पूरा मामला?
बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर को कक्षा 10 के एक छात्र और छात्रा के साथ कथित उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया था। बताया गया कि दोनों एक स्थानीय पर्यटन स्थल से लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों के समूह ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की।
लड़की के प्राइवेट पार्ट में हांथ डालकर यह गुंडा उसे जंगल की ओर लेकर भागने की कोशिश कर रहा है।
— Cockroach Janta Party (@Swatantrvoice) September 21, 2026
इस कुत्ते को फांसी होनी चाहिए कि नहीं?#Jamui pic.twitter.com/7rAJzRaQCv
मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की पहचान के लिए SIT का गठन किया।
23 सितंबर तक पुलिस ने मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर करीब सात लोगों की पहचान की गई थी और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








