Carlsberg India समेत चार कंपनियों के IPO को SEBI से मिली हरी झंडी
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर डेनमार्क की शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग ग्रुप की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड, टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड, उजिन फार्मा लिमिटेड और मातंगी रबड़ लिमिटेड को प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को इन चारों कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज मई से जुलाई के बीच मिले थे। नियामक ने 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच उनके आईपीओ प्रस्तावों की समीक्षा पूरी की।
सेबी की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। सेबी की मंजूरी मिलने के बाद कंपनियां लागू नियामकीय आवश्यकताओं के अधीन अपने सार्वजनिक निर्गम की तैयारियां आगे बढ़ा सकती हैं। डेनमार्क की प्रमुख शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग समूह की भारतीय इकाई कार्ल्सबर्ग इंडिया लिमिटेड ने एक जुलाई को सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे।
टीएमसी ट्रांसफॉर्मर्स (इंडिया) लिमिटेड के प्रस्तावित 550 करोड़ रुपये के आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है। उजिन फार्मा के प्रस्तावित आईपीओ में 1.18 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक 72.82 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश करेंगे। सेबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मातंगी रबड़ लिमिटेड को भी उसके प्रस्तावित आईपीओ के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत
2027 वनडे विश्व कप के ग्रुप का ऐलान हो गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में होने से फैंस में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ गया है. जानें कब से शुरू हो रहा है विश्व कप.
The post 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










