Responsive Scrollable Menu

Jio Platforms IPO: ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी शुरू, वैश्विक निवेशकों से बातचीत पूरी

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर जियो प्लेटफॉर्म्स ने करीब 3.8 अरब अमेरिकी डॉलर के अनुमानित मूल्य वाले प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सार्वजनिक पेशकश से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के अनुसार, कंपनी ने दुनिया भर में संभावित निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद आईपीओ की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में संभावित निवेशकों के साथ ये बैठकें हुईं। जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी तथा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने इनका नेतृत्व किया। सूत्र ने पीटीआई-से कहा, ‘‘जियो प्लेटफॉर्म्स ने दुनिया भर में संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करने के बाद आईपीओ की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अब कंपनी दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने की तैयारी कर रही है।’’ जियो प्लेटफॉर्म्स को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवाओं की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स को पिछले महीने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। इससे देश में सबसे बड़े आईपीओ की राह खुल गई है।

सेबी ने 28 अगस्त को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ दस्तावेजों पर अपनी अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।

Continue reading on the app

Tata Motors की Passenger Vehicles बिक्री 15% बढ़ी, सितंबर में कुल 70,210 वाहन बिके

त्योहारी मौसम से पहले ऑटो सेक्टर में मांग मजबूत बनी हुई है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने सितंबर 2026 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 15% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर में घरेलू बाजार में 68,810 यात्री वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 59,667 वाहन रहा था।

बता दें कि घरेलू बिक्री के साथ विदेशों में कारोबार को भी शामिल किया जाए तो सितंबर में टाटा मोटर्स की कुल यात्री वाहन बिक्री 70,210 इकाई रही है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल 60,907 यात्री वाहन बेचे थे। इस तरह कुल बिक्री में भी 15% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में अंतरराष्ट्रीय कारोबार से 1,400 वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही कंपनी के लिए बेहद मजबूत रही है। इस दौरान घरेलू यात्री वाहन बिक्री 40% बढ़कर 1,96,674 इकाई पहुंच गई है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,40,189 वाहन बेचे थे। अंतरराष्ट्रीय कारोबार को शामिल करने पर कुल यात्री वाहन बिक्री 2,01,723 इकाई रही है। यह पिछले साल की समान अवधि के 1,44,397 वाहनों से 40% ज्यादा है।

कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। सितंबर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार को मिलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 67% बढ़कर 15,384 इकाई हो गई है। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा इससे काफी कम था। जुलाई से सितंबर की तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 90% बढ़कर 47,150 इकाई पहुंच गई है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 24,855 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी तिमाही रही है। इस दौरान कुल 2,01,723 यात्री वाहनों की बिक्री हुई है और सालाना आधार पर 40% की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर में भी कंपनी की बिक्री 70,000 वाहनों के पार रही है।

गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहनों ने भी तिमाही के दौरान नया बिक्री रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के अनुसार, इस अवधि में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 47,000 से ज्यादा रही है। टाटा मोटर्स के कुल यात्री वाहन कारोबार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 23% हो गई है।

वहीं, सीएनजी से चलने वाले वाहनों की हिस्सेदारी 28% रही है। इस तरह इलेक्ट्रिक और गैस से चलने वाले वाहन मिलकर तिमाही की कुल बिक्री में 51% का योगदान दे रहे हैं। इससे कंपनी के वाहन पोर्टफोलियो में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की बढ़ती मांग का पता चलता है।

शैलेश चंद्रा के मुताबिक, कंपनी को त्योहारी मौसम में मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी के पास अच्छा ऑर्डर भंडार है और अलग-अलग वाहन श्रेणियों में ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है। ऐसे में आने वाले महीनों में बिक्री के आंकड़े और बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

विधायक Anant Singh बोले- '500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे' | #AnantSingh #JDU #JanSuraaj #BiharPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:39:22+00:00

MS Dhoni पत्नी साक्षी के साथ Hyderabad पहुंचे | #MSDhoni #SakshiDhoni #Hyderabad #Cricket #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers