Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कब और कहां खेला जाएगा क्रिकेट का यह बड़ा मुकाबला?

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दरअसल भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई है। बता दें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन बनाए जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दरअसल श्रीलंका की पारी शुरुआत से ही दबाव में रही। जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 45 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका के छह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

वैभव ने भी तेज शुरुआत दी

वहीं भारत की पारी में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए और पारी को संभालने के साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन भी जोड़े। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी की। वैभव ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। इन दोनों की पारियों ने भारत को 169 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने कोई मौका नहीं दिया। बुमराह के शुरुआती विकेटों के बाद अक्षर और अभिषेक ने दबाव बनाए रखा। तीन रन आउट ने भी श्रीलंका की मुश्किल बढ़ा दी। आखिरकार टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की यह जीत टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत भी रही। इससे पहले भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत 93 रन की थी जो 2017 में कटक में मिली थी। इस बार भारत ने 124 रन के अंतर से जीत दर्ज कर उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

दरअसल भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। बारिश के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल को 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 53 रन तक पहुंचते-पहुंचते 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अब्दुल समद और हसन नवाज ने पारी संभाली। दोनों ने नाबाद 59 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए जबकि हसन नवाज 22 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में सुफियान मुकीम ने 3 विकेट लिए।

भारत और पाकिस्तान होंगे आमने सामने

वहीं अब एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर अपनी जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। दोनों सेमीफाइनल के नतीजों के बाद शनिवार को होने वाला फाइनल टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल मुकाबला होगा।

भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच होगा। भारत मौजूदा चैंपियन के तौर पर फाइनल में उतरेगा जबकि पाकिस्तान पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल की जंग 3 अक्टूबर को होगी। भारत के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अनुभवी नाम हैं वहीं पाकिस्तान की टीम भी अपने युवा खिलाड़ियों के साथ फाइनल तक पहुंची है।

भारत-पाकिस्तान फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

दरअसल भारतीय टीम के पास ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं। हालांकि फाइनल में मुकाबला अलग परिस्थितियों में होगा और पाकिस्तान की टीम भी अपनी रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम में कप्तान साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, अब्दुल समद, हसन नवाज, माज सदाकत और सुफियान मुकीम जैसे खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने 53 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अब्दुल समद और हसन नवाज ने नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में सुफियान मुकीम ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फाइनल में पाकिस्तान की शुरुआत और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ उसका प्रदर्शन अहम रहेगा।

Continue reading on the app

What will Northern Ireland's new driving rules mean for young motorists? | In Case You Missed It

Northern Ireland has introduced the UK's first ever graduated driving licences, bringing in the biggest change for new drivers in decades. The new rules will affect when you drive, how you drive and who you drive with. The measures are designed to reduce the number of young people killed or seriously injured on Northern Ireland's roads. Supporters argue the reforms will save lives and improve road safety. Young people argue that it limits their independence and won’t affect everyone equally. BBC Journalist Jake Wood travels across Northern Ireland to meet the people affected and asks whether graduated driving licences are the answer to making the roads safer. In this episode:  00:00 – Northern Ireland introduces graduated driver's licences 00:57 – What are graduated driving licenses? 02:13 – Northern Ireland collision statistics 02:55 – Jake speaks to the Infrastructure Minister, Liz Kimmins 04:09 – Omagh: the effect on rural drivers 06:30 – Back to Stormont: Liz Kimmins responds 07:48 – How safe are Northern Ireland’s roads? 09:35 – Will I have to take more driving lessons? 11:00 – Who signs off the modules? 12:12 – Car modifications and styling 14:30 – Insurance prices 15:05 – Insurance scams 16:48 – Will graduated licences lower my insurance costs? 17:34 – Does it work in other countries? 19:00 – What are the rest of the UK doing? For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #news #driving #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

‘गोल्डन सिक्स’ के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमके

भारत एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 6 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। Fri, 02 Oct 2026 21:02:56 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Ajay Rai की जगह आराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष | UP Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:10:11+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: जम्मू में हिजाब पर बवाल | Hijab Row | #Viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers