कौन हैं अनूप बागची? नियुक्त हुए HDFC Bank के नए MD और CEO
Who is Anup Bagchi: HDFC Bank के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है. बैंक के बोर्ड ने अनूप बागची को तीन साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (MD-CEO) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी भी मिल चुकी है. बागची का नया कार्यकाल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर तीन साल का होगा.
RBI ने 1 अक्टूबर को बैंक को भेजे कम्युनिकेशन के जरिए बागची की नियुक्ति के साथ उनके वेतन और अन्य शर्तों को भी मंजूरी दी. अब उनकी नियुक्ति पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी भी ली जाएगी. इससे पहले HDFC Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 अक्टूबर को हुई बैठक में बागची को 2 अक्टूबर 2026 से एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी. यह नियुक्ति कंपनीज एक्ट, 2013 के तहत शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने तक प्रभावी रहेगी.
News Alert! HDFC Bank board appoints Anup Bagchi as Managing Director, Chief Executive Officer with effect from October 27, 2026: Exchange filing.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2026
बैंक ने 2 नामों का दिया था प्रस्ताव
HDFC Bank ने MD और CEO पद के लिए RBI को दो नाम भेजे थे. इनमें ICICI Prudential Life Insurance के MD और CEO अनूप बागची और HDFC Bank के डिप्टी MD कैजाद भरूचा शामिल थे. RBI ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 35B के तहत अनूप बागची की नियुक्ति और उनके वेतन को मंजूरी दे दी है.
यह भी पढ़ें: MTNL के शेयरों में आई 17% की तेजी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बिक रही है मुंबई की प्रॉपर्टी, जानिए क्या है पूरा मामला?
बैंक की फाइलिंग के मुताबिक, बागची को 2 अक्टूबर 2026 से अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी मिलने तक जारी रहेगी. इसके बाद वह 27 अक्टूबर से तीन साल के लिए HDFC Bank के MD और CEO का पद संभालेंगे. इस घोषणा से पहले HDFC Bank का शेयर NSE पर 1.76 फीसदी बढ़कर 721.20 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, 1 अक्टूबर को निजी क्षेत्र के Kotak Mahindra Bank ने अनुप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त करने की घोषणा की थी.
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने महिलाओं को दी एयर पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग
Khusboo Patni: हाल ही में बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और हमले की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. लेकिन इसके बाद भी राज्य के ही समस्तीपुर और बांका से भी ऐसी ही वारदात की खबरें आई हैं और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. देश की बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में गुस्सा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सैन्य अधिकार खुशबू पाटनी ने भी गुस्सा जाहिर किया. अब खुशबू ने एक वीडियो शेयर कर लड़कियों से अपनी रक्षा खुद करने की सलाह दी. यही नहीं उन्होंने लड़कियों से एयर पिस्टल रखने की अपील की है और वीडियो में इसके इस्तेमाल के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी है.
बताया कैसे यूज करते हैं एयर पिस्टल
वीडियो में खुशबू ने 'डॉटर्स डे' पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को एयर पिस्टल के यूज के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसे कैसे चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस पिस्टल से लड़कियां आत्मरक्षा के लिए इसे चलाना सीख सकती हैं. खुशबू ने दिखाया कि पिस्टल कैसे काम करती है और इसके लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)

