Responsive Scrollable Menu

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने महिलाओं को दी एयर पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग

 Khusboo Patni: हाल ही में बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और हमले की घटना ने पूरे देश को  झकझोर कर रख दिया. लेकिन इसके बाद भी राज्य के ही समस्‍तीपुर और बांका से भी ऐसी ही वारदात की खबरें आई हैं और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. देश की बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में गुस्‍सा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सैन्‍य अध‍िकार खुशबू पाटनी ने भी गुस्सा जाहिर किया. अब खुशबू ने एक वीडियो शेयर कर लड़कियों से अपनी रक्षा खुद करने की सलाह दी. यही नहीं उन्‍होंने लड़कियों से एयर पिस्टल रखने की अपील की है और वीडियो में इसके इस्तेमाल के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी है.

बताया कैसे यूज करते हैं एयर पिस्टल

वीडियो में खुशबू ने 'डॉटर्स डे' पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को एयर पिस्टल के यूज के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसे कैसे चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि इस पिस्टल से लड़कियां आत्मरक्षा के लिए इसे चलाना सीख सकती हैं. खुशबू ने दिखाया कि पिस्टल कैसे काम करती है और इसके लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है.

Continue reading on the app

रन-आउट और स्टंपिंग के नियम में ICC ने किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ गेंद छूने से आउट नहीं होंगे बल्लेबाज

Run-out Rules: आईसीसी ने रन-आउट और स्टंपिंग को लेकर क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नियम बदल दिया है, जिससे अब बल्लेबाजों को बड़ी राहत मिलेगी. नए नियम के मुताबिक, अगर कोई फील्डर या विकेटकीपर किसी बल्लेबाज को रन-आउट या स्टंप आउट करना चाहता है, तो उसके हाथों में गेंद पूरी तरह से सुरक्षित होनी चाहिए. अब अगर गेंद फील्डर के हाथ से सिर्फ फिसलकर या केवल उंगलियों को टच करते हुए स्टंप्स पर जा लगती है, तो बल्लेबाज आउट नहीं माना जाएगा. अंपायर अब तभी आउट देगा जब फील्डर का गेंद पर पूरा नियंत्रण होगा.

क्या है आईसीसी का नया नियम?

ICC के नए नियम के मुताबिक, अब रन-आउट या स्टंप आउट करने के लिए फील्डर या विकेटकीपर का गेंद पर पूरा कंट्रोल होना बहुत जरूरी है. नियम में साफ कहा गया है कि अगर गेंद स्टंप्स पर लग रही है या गिल्लियां गिर रही हैं, तो सिर्फ हाथ से गेंद को छू लेना आउट देने के लिए काफी नहीं होगा. अंपायर बल्लेबाज को तभी आउट देगा, जब यह बिल्कुल साफ दिखेगा कि फील्डर ने गेंद को अपने हाथों में पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से पकड़ा हुआ था. 

सिर्फ छूने और 'कंट्रोल' में क्या है अंतर?

अक्सर मैचों में देखा जाता है कि जब कोई फील्डर थ्रो करता है, तो विकेटकीपर या गेंदबाज स्टंप्स के पास खड़े होकर गेंद को पकड़ने की कोशिश करते हैं. कई बार गेंद हाथ से फिसलकर या सिर्फ उंगलियों को छूते हुए स्टंप्स पर लग जाती है और बेल्स गिर जाती हैं. इस तरह बल्लेबाज आउट हो जाता था. 

पुराने नियम में क्या होता था: अगर कोई बल्लेबाज क्रीज से बाहर है और गेंद हाथ से केवल फिसलकर या टच होकर भी स्टंप्स पर लग जाती थी, तो बल्लेबाज को तुरंत आउट दे दिया जाता था.

अब क्या नए नियम में क्या होगा:  अगर गेंद फील्डर के हाथ में पूरी तरह सुरक्षित यानी उसके कंट्रोल में नहीं है और वह सिर्फ हाथ से लगकर या छूकर गिल्लियां गिरा देती है, तो थर्ड अंपायर वीडियो रीप्ले देखने के बाद बल्लेबाज को 'नॉट आउट' करार देंगे. आसान शब्दों में कहें तो, अब आउट करने के लिए फील्डर के हाथ में गेंद का पूरी तरह संभलना जरूरी है, सिर्फ छू जाना काफी नहीं होगा. 

नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्या पड़ेगा असर?

इस नए नियम का सबसे बड़ा असर नॉन-स्ट्राइकर एंड होने वाले रन-आउट पर पड़ेगा. अक्सर देखा जाता है कि जब बल्लेबाज सामने की तरफ शॉट खेलता है और गेंद गेंदबाज के हाथ या उंगलियों से सिर्फ टच होकर सीधे स्टंप्स पर जा लगती है, तो क्रीज से बाहर खड़े दूसरे बल्लेबाज को रन-आउट दे दिया जाता है. लेकिन अब क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या ऐसे अचानक छू जाने वाले मामलों में भी अंपायर 'गेंद पर पूरा कंट्रोल' चेक करेंगे या नहीं.

खेल को और अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश

ICC ने क्रिकेट को और भी साफ-सुथरा बनाने के लिए यह नया नियम बनाया है. अब खेल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है, इसलिए अंपायर के फैसलों में कोई गड़बड़ी न हो, इसी वजह से नियमों को और ज्यादा साफ किया गया है. क्रिकेट की दुनिया में इसे एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इस नए नियम के आने के बाद अब फील्डरों और खासकर विकेटकीपरों को बहुत सावधान रहना होगा, क्योंकि अब स्टंपिंग या रन-आउट करते समय उन्हें गेंद को हवा में केवल छूना नहीं, बल्कि अपने दस्तानों या हाथों में पूरी तरह मजबूती से जकड़ कर रखना होगा.

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, IND vs WI टी20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, MI के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

विधायक Anant Singh बोले- '500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे' | #AnantSingh #JDU #JanSuraaj #BiharPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:39:22+00:00

MS Dhoni पत्नी साक्षी के साथ Hyderabad पहुंचे | #MSDhoni #SakshiDhoni #Hyderabad #Cricket #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers