Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर पुणे के 8 छात्र डूबे:स्कूल पिकनिक पर गए थे, पुलिस ने सभी के शव निकाले

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर पुणे से स्कूल पिकनिक पर गए 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। छात्र स्कूल पिकनिक के लिए पुणे से महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पहुंचे थे। इसी दौरान वे डूब गए। पुलिस ने सभी 8 छात्रों के शव बरामद किए हैं।

Continue reading on the app

HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची:RBI ने दी मंजूरी, शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे

HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी। अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में लंबा अनुभव रहा है। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान संभालने से पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO पद पर रह चुके हैं। MD-CEO की रेस में कायजाद भरूचा का नाम भी शामिल था इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। वहीं दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं। कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार इससे पहले आज ही कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे। वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है। ये खबर भी पढ़ें… कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा: e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े 7 बदलाव हो रहे हैं। इन्हें आसान भाषा में नीचे समझाया गया है… पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कृष्णा को रिप्लेस करेंगे सिराज, नितीश रेड्डी अंदर आकिब बाहर? वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India Likely XI vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया दोनों मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है. चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में अनुभवी मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय मानी जा रही है. शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. टीम इंडिया क्लीन स्वीप के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेगी. Sat, 3 Oct 2026 07:56:48 +0530

  Videos
See all

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers