Responsive Scrollable Menu

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है. मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. यह मेडिकल कॉलेज हरिद्वार स्थित मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए प्रारंभ किया जाएगा.

उपलब्ध संसाधनों का उपयोग

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में प्रदान की गई है. इसके तहत मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा.

रोजगार मंत्री का आभार व्यक्त किया 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं.

महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से राज्य में चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा युवाओं को एमबीबीएस की शिक्षा के लिए एक और महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध होगा. इसके साथ ही क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए जाने से उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा. इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी.

Continue reading on the app

अफगानिस्तान का काल बना पाकिस्तान, एयर स्ट्राइक में अब तक 22 लड़ाके मारने का किया दावा

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान ने बुधवार देर रात अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में हवाई हमले किए. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का कहना है कि हमलों में कम से कम 9 लोग मारे गए और 11 घायल हुए. मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके हमलों में सशस्त्र संगठनों के 22 लड़ाके मारे गए हैं. दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के मुताबिक, उसकी सेना ने अफगानिस्तान में दो जगहों पर सशस्त्र समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए थे. उसके मुताबिक, निशाने पर पाकिस्तान तालिबान यानी टीटीपी और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़े ठिकाने थे. पाकिस्तान ने दावा किया कि हमलों में 22 लड़ाके मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी नष्ट किया गया. पाकिस्तान का कहना है कि अभियान के दौरान नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी बरती गई.

नागरिकों को निशाना बनाने का लगा आरोप

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के दावे से अलग तस्वीर पेश की है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमले कुनार के शुल्तान इलाके और हेलमंद के गार्मसेर क्षेत्र में हुए. उनके मुताबिक, तीन घरों को नुकसान पहुंचा और कम से कम 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 लोग घायल हुए.

यह भी पढ़ें: ईरानी सेना ने मार गिराए 6 आतंकी, राजधानी तेहरान में बम धमाके की रच रहे थे साजिश

 

मुजाहिद ने पाकिस्तान की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अफगानिस्तान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बताया. अफगान सरकार लगातार पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करती रही है कि उसकी जमीन से टीटीपी जैसे संगठन पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं.

तीन महीने की शांति के बाद फिर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पार हिंसा और आतंकी गतिविधियों को लेकर तनाव बना हुआ है. करीब तीन महीने की अपेक्षाकृत शांति के बाद दोनों देशों के बीच फिर सैन्य कार्रवाई तेज हुई है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन पर मौजूद टीटीपी और दूसरे सशस्त्र समूह उसके इलाके में हमले करते हैं. अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है और पाकिस्तान की कार्रवाई को अपनी संप्रभुता में हस्तक्षेप बताता है.

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में लगातार हिंसा के कारण इस्लामाबाद अफगान सीमा के पार मौजूद सशस्त्र संगठनों पर कार्रवाई का दबाव महसूस करता रहा है. दूसरी ओर, काबुल का कहना है कि पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के लिए अफगानिस्तान पर सैन्य कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

सीमा पार हिंसा में बढ़ रही नागरिकों की परेशानी

दोनों देशों के बीच जारी तनाव का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने पिछले सप्ताह बताया था कि इस साल अफगानिस्तान में सीमा पार हिंसा के कारण 1,100 से ज्यादा नागरिक हताहत हुए हैं. इसमें मारे गए और घायल दोनों लोग शामिल हैं. ताजा हवाई हमलों ने एक बार फिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सामने ला दिया है. फिलहाल दोनों देशों की ओर से हमलों में मारे गए लोगों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: न पायलट, न ट्रेनिंग... फिर भी बचाया विमान! कौन हैं इजरायली प्लंबर यानीव हयून, नेतन्याहू ने बताया हीरो

 

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल: 7 अक्टूबर को भारत का पहला मैच, वनडे वर्ल्ड कप में देखें पूरा शेड्यूल, कब, कहां और किस समय होंगे मैच? जानें पूरी डीटेल्स

भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया दया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है. टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा रहा है. वर्ल्ड के सभी मैच 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला मैच ए बनाम बी के बीच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम का वर्ल्ड में क्या है पूरा शेड्यूल. Thu, 1 Oct 2026 21:43:35 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: रसिक की मौत CBI जांच की मांग | Premanand Maharaj's disciple's death | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T16:41:09+00:00

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी! 10 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T16:37:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers