Responsive Scrollable Menu

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की अलग-अलग बैठकें

गुना/शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन को गति देते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना और शिवपुरी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अलग-अलग बैठकें कर दोनों जिलों में व्यापक स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष अभियान 6.0 चलाया जा जाएगा। इसके तहत केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बैठक में गुना और शिवपुरी जिले में भी स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि इसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दशहरा से पहले दोनों जिलों के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान के ठोस परिणाम दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन स्वच्छ और सुंदर वातावरण में हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

चार प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित होगा अभियान

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए है।स्वच्छता एवं जल निकासी प्रबंधन पर विशेष फ़ोकस रखने।को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और सुचारु जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।  शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना तथा आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।  सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत-प्रकाश  व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देशित किया गया है। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को भरना, पैचवर्क कराना तथा आवागमन योग्य सड़कों की स्थिति सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया है।

प्रत्येक वार्ड में गठित होंगी 20 से 25 सदस्यीय टीमें

अभियान को जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय के साथ संचालित करने के लिए केंद्रीयमंत्री सिंधिया ने प्रत्येक वार्ड में 20 से 25 सदस्यीय टीमों के गठन के निर्देश दिए। इन टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, अभियान के समग्र संचालन और निगरानी के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं विधायक की सहभागिता से चार प्रमुख समन्वय टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। शिवपुरी जिले के 39 वार्डों और गुना जिले के 37 वार्डों में गठित होने वाली वार्ड स्तरीय टीमों के माध्यम से लगभग 1000-1200 लोगों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निर्देश दिए कि अभियान की विस्तृत कार्ययोजना आज  तैयार की जाए और कल से सभी टीमें जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ करें। प्रतिदिन 25 टीमों को सक्रिय रूप से मैदान में उतारने तथा शिफ्ट और रोटेशन के आधार पर सभी वार्डों में नियमित गतिविधियां संचालित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। बैठक में प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने, नियमित निगरानी रखने और निर्धारित समयसीमा में परिणाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े कार्यों की वार्डवार समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि दोनों जिलों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लिया जाए। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था विकसित करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दशहरा से पहले गुना और शिवपुरी के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता और व्यवस्थागत सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

Continue reading on the app

ठाणे MACT ने कचरा ट्रक हादसे में मृत बच्चे की मां को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

ठाणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने मई 2021 में नगर निकाय के कचरा ट्रक की चपेट में आने से मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस राशि पर नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होग। एमएसीटी के सदस्य आर. वी. मोहिते की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने सोमवार को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को मुआवजे की राशि का भुगतान करने और बाद में बीमा पॉलिसी की शर्तों के उल्लंघन के कारण पूरी राशि ट्रक के मालिक कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के नगर आयुक्त से वसूलने का निर्देश दिया।

मामले के अनुसार, 22 मई 2021 को अमित जगदीश धाकड़ कल्याण में एक आवासीय इमारत के सामने सड़क पर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार में पीछे की ओर जा रहे केडीएमसी के कचरा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। केडीएमसी ने बचाव में कहा कि ट्रक का चालक निजी ठेकेदार विशाल एक्सपर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया था और कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी प्रस्तावों के तहत वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता बढ़ाने की सलाह दी गई थी।

हालांकि, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड के अनुसार ट्रक का फिटनेस प्रमाणपत्र 10 मार्च 2013 को समाप्त हो गया था और उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। चालक का परिवहन श्रेणी का ड्राइविंग लाइसेंस भी 13 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया था। न्यायाधिकरण ने कहा कि 2019 में लॉकडाउन नहीं था और केडीएमसी 26 मार्च 2021 के सरकारी प्रस्ताव का लाभ नहीं उठा सकती।

उसने कहा कि वाहन चालक के पास वैध लाइसेंस और वाहन के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था, जिससे बीमा पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन हुआ। न्यायाधिकरण ने केडीएमसी को चालक के लाइसेंस का सत्यापन नहीं करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। उसने 30,000 रुपये की काल्पनिक वार्षिक आय और 15 के गुणक सहित अन्य मदों के आधार पर पांच लाख रुपये मुआवजा तय किया।

बीमा कंपनी को याचिका दायर करने की तारीख से ब्याज सहित राशि एक महीने के भीतर न्यायाधिकरण के बैंक खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया, ताकि इसे बच्चे की मां के खाते में सीधे हस्तांतरित किया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में 188 रनों की पारी...13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड स्वाहा, 20 साल के क्रिकेटर ने बनाया इतिहास

Lhuan-dre Pretorius world records: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सीएसए टी20 चैलेंज में इतिहास रचते हुए क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टाइटन्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने नाइट्स के खिलाफ मात्र 79 गेंदों में नाबाद 188 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके और 13 छक्के जड़े. वे अपने दोहरे शतक से भले ही चूक गए, लेकिन उनकी इस मैराथन पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है. Sat, 3 Oct 2026 05:58:12 +0530

  Videos
See all

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers