जयपुर नाहरगढ़ सफारी फिर शुरू: 25 दिन बाद टाइगर और लॉयन सफारी खुली, वीडियो में जाने पर्यटकों को एक साथ दिखेंगे 4 बाघ
जयपुर नाहरगढ़ सफारी फिर शुरू: 25 दिन बाद टाइगर और लॉयन सफारी खुली, वीडियो में जाने पर्यटकों को एक साथ दिखेंगे 4 बाघ
ईरानी कप- रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ऑलआउट:पंत 10 रन बना सके, शिखर और स्मरण की फिफ्टी; जवाब में जम्मू-कश्मीर- 21/2
ईरानी कप के पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 237 रन पर सिमट गई। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए शिखर मोहन ने 60 और स्मरण रविचंद्रन ने 68 रन की पारी खेली। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक 7 ओवर में 21 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। टीम रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी से 216 रन पीछे है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने 32 रन पर 2 विकेट गंवाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने चौथे ही ओवर में 8 रन के स्कोर पर सनत सांगवान (1 रन) का विकेट गंवा दिया। सुदीप कुमार घरामी (8 रन) भी 32 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सरफराज खान और शिखर मोहन ने पारी संभाली। सरफराज खान ने 45 रन बनाए सरफराज खान ने 97 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। उन्होंने शिखर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। शिखर के आउट होने के साथ साझेदारी टूटी। इसके बाद तेज गेंदबाज उमर नाजीर ने सरफराज और कप्तान पंत को पवेलयिन भेज स्कोर 5 विकेट पर 137 रन कर दिया। शिखर और स्मरण के अर्धशतक, आकाशदीप ने 22 रन बनाए शिखर ने 118 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं स्मरण ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 83 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। आखिर में आकाश दीप सिंह ने 24 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर के सुनील और लोन नसिर ने 3-3 विकेट लिए। वहीं नाजीर ने 2 विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट गंवाए जवाब में जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। शुभम पुंडीर 1 रन और उमर नजीर मीर 4 रन बनाकर आउट हुए। क्वामरान इकबाल 12 रन और शुभम खजूरिया बिना खाता खोले नाबाद लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी और आकाश दीप ने 1-1 विकेट लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

