रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘लव एंड वॉर’ से ओरी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? इंफ्लूएंसर ने खुद बताई सच्चाई
Love And War Orry Debut: साल 2027 में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लंड एंड वार (Love And War) भी शामिल है. जिसको लेकर फैंस के बीच अभी से एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और आलिया के साथ फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे. बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी इस मेगा बजट फिल्म से तीनों के फर्स्ट लुक भी जारी कर दिए हैं. जिसमें रणवीर कपूर का अलग ही अंदाज नजर आया है. पोस्टर में उनका एक हाथ खून में लथपथ नजर आया. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, आलिया और विक्की के लुक ने भी फैंस का ध्यान खींचा. अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म से सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry) बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
‘लव एंड वॉर’ से ओरी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू?
दरअसल, पिछले साल दिसंबर से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यह अफवाह उड़ रही है कि ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी बॉलीवुड डेब्य करने जा रहे हैं. जब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट हुई तो लोगों ने उनका नाम इस फिल्म से जोड़ना शुरू कर दिया. जिसके बाद इस अफवाह ने सोशल मीडिया पर और जोर पकड़ लिया. साथ ही यह भी कहा जाने लगा कि वह फिल्म में आलिया भट्ट के दोस्त के तौर पर कैमियो करते दिखेंगे. जब इस तरह के दावे तेजी किए जाने लगे तो खुद ओरी ने इसकी सच्चाई बताई.
इंफ्लूएंसर ने खुद बताई सच्चाई
ओरी ने लव एंड वॉर से अपने बॉलीवुड डेब्य की सच्चाई बताते हुए कहा कि फिल्म की कास्टिंग टीम ने उन्हें करीब दो साल पहले कॉन्टैक्ट किया था लेकिन वो बात आगे नहीं बढ़ी. उन्होंने बताया, 'फिल्म के कास्टिंग पर्सन ने करीब दो साल पहले कॉन्टैक्ट किया था. और उनके बीच नॉर्मल बातचीत हुई थी. हालांकि, वो बात वहीं खत्म हो गई थी और आगे नहीं बढ़ी.' लेकिन जब मीडिया में ओरी के फिल्म का हिस्सा बनने की अफवाहें उड़ने लगीं, तो उन्होंने इसे खारिज नहीं किया और यूं ही चलने दिया. ओरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'मैंने इन अफवाहों को उड़ने दिया, क्योंकि मुझे गॉसिप और चर्चा पसंद है.'
क्या फिल्मों में कान करना चाहते हैं ओरी?
मीडिया संग बातचीत के दौरान ओरी ने यह भी क्लियर किया कि वो फिल्मों काम करने चाहते हैं या नहीं? उन्होंने इसको लेकर कहा कि वह एक्टिंग नहीं करना चाहते हैं. वह अपनी असली लाइफ से इतना प्यार करते हैं कि किसी और रोल का करने के लिए खुद को उनकी जगह नहीं रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'एक्टिंग नहीं करना चाहता और न ही मुझे यह पसंद है. मैं अपनी असली जिंदगी से इतना प्यार करता हूं कि किसी और का रोल करने के लिए खुद को उनकी जगह नहीं रखना चाहता. इंडस्ट्री में अपने दोस्तों और बड़े स्टार्स को करीब से देखा है. और जानते हैं कि एक्टिंग कितना कठिन काम है.' ऐसे में ओरी ने साफ कर दिया कि वो बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्हें फ्यूचर में एक्टिंग करनी है.
फिल्म में कैबरे डांसर के किरदार में नजर आएंगी आलिया
संजय लीला भंसाली की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक स्पेशल कैमियो रोल में दिखाई देंगी. युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस लव स्टोरी में आलिया भट्ट एक कैबरे डांसर के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर और विक्की कौशल अधिकारियों के किरदारों में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.
ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने बताया, आखिर क्यों कहा ‘उड़ता तीर’ के लिए हां
'हे भगवान! मुझसे क्या हो गया', सोनम कपूर के मुंह पर जब बंदूक मार बैठे जिम सर्भ, 'नीरजा' के सेट पर डर गए थे एक्टर
फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर एक्टर जिम सर्भ ने अपनी डेब्यू फिल्म 'नीरजा' से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वाकया साझा किया है. जिम ने खुलासा किया कि शूटिंग के पहले ही दिन एक सीन के दौरान गलती से उनकी बंदूक सोनम कपूर के मुंह पर जा लगी, जिसके बाद वह बुरी तरह घबरा गए थे. साल 2016 में रिलीज हुई 'नीरजा' में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











