Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 लोगों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को एफ.आर.आई कैंपस, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले, एवं अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे की जान बचाने वाले कुल 18 लोगों को भी सम्मानित किया. इस सम्मान के साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी 18 लोगों को 51 हज़ार की धनराशि देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों एवं वन्यजीव फोटोग्राफी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने वन्य जीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया.

सरकार ने घोषणा पत्र में शामिल किया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान करने और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए वहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने की भी बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी में चिड़ियाघर की परिकल्पना को सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है. सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य करेगी जिससे यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सके.

संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है. सनातन संस्कृति ने हमेशा मानव और जीव-जगत के बीच सह-अस्तित्व का संदेश दिया है. देवी-देवताओं के साथ जुड़े पशु-पक्षी भी इसी भाव को प्रकट करते हैं. प्राचीन समय से प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जीवन पद्धति का हिस्सा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा वन्यजीव सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि वन्यजीवों के जंगल सुरक्षित और उनके रास्ते खुले रहें. राज्य सरकार, विकास परियोजनाएं के साथ ही वन्यजीवों की सुविधा को भी प्राथमिकता में रख रही है. इस सोच का उदाहरण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर है. 

राज्य की सबसे बड़ी पूंजी यहां की प्रकृति

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य - हिमालय, घने जंगल, नदियां, झीलें और समृद्ध जैव-विविधता से आच्छादित है. राज्य की सबसे बड़ी पूंजी यहां की प्रकृति है, जिम कॉर्बेट, राजाजी जैसे नेशनल पार्क हमारी पहचान हैं. जहां वर्ष भर लाखों पर्यटक आते हैं. उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए वाइल्डलाइफ टूरिज्म को आगे बढ़ाने की है. जहां जंगल भी सुरक्षित रहें और इको-टूरिज्म, होमस्टे जैसी गतिविधियों से स्थानीय लोगों की आय भी बढ़े. 

पुनर्स्थापन की परियोजना का दूसरा चरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के पुनर्स्थापन की परियोजना का दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है. उन्होंने कहा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे हिम तेंदुए के संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सके.

मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जाए. उन्होंने कहा वन्यजीव भी सुरक्षित रहें और इससे लोगों को भी कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा राज्य में जंगलों की निगरानी प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है. साथ ही कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की दिशा में भी निर्णय लिया गया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है. राज्य सरकार, राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है, ताकि जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को वहीं रोजगार मिले और वे प्रकृति के संरक्षण में भी सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने कहा एक लाख युवाओं को “सीएम यंग ईको-प्रिन्योर” बनाने की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है. इस योजना के माध्यम से नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन से जुड़े कौशल को रोजगार और उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है. 

वन्यजीवों से जुड़ी शैक्षिक यात्राएं शुरू की

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए वन्यजीवों से जुड़ी शैक्षिक यात्राएं शुरू की गई हैं. उन्होंने कहा राज्य सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाकर विकास को आगे बढ़ा रही है. ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमारी प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रहे. मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का “मिशन LiFE” हमें पर्यावरण की रक्षा हमारी रोजमर्रा की आदतों का हिस्सा बनने की प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में GEP( ग्रास इन्वायरनमेंट प्रोडक्ट) के माध्यम से जल, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के मूल्यांकन किया जा रहा है. 

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ प्रभावित नागरिकों की मदद करना भी है. सरकार ने वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹ 6 लाख से बढ़ाकर ₹ 10 लाख किया है. वन्यजीव हमले में घायल होने वाले नागरिकों के इलाज का खर्च भी अब राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों से भी आह्वान किया कि जब भी वे जंगल सफारी, राष्ट्रीय उद्यान या धार्मिक स्थल पर जाएं तो वहां गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक न छोड़ें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उन्होंने कहा सभी का प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है. 

वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा राज्य, देवभूमि के साथ वन भूमि भी है. यहां 71 प्रतिशत से ज्यादा वन भूमि का क्षेत्र है.राज्यवासियों की आजीविका में भी वन्य जीव का महत्वपूर्व योगदान है. वन्यजीव , प्रकृति के साथ रोजगार के लिए भी जरूरी. उन्होंने कहा वन्यजीवों की सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. इस वर्ष की थीम " जुड़े आवास - वन्य जीवन का विकास* है. उन्होंने कहा ह्यूमन वाइल्डलाइफ कंफ्लिक्ट को रोकने के लिए कई कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा

वन मंत्री ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और आजादी भी उतनी महत्वपूर्ण है जितना आम जन की. उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा वनों को आम आदमी की आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी तेजी से कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा निश्चित ही ऐसे कार्यक्रम विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेंगे.

इस पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री राजीव तलवार, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, प्रमुख सचिव वन श्री आर.के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) श्री कपिल लाल , प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना गैरवाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

Continue reading on the app

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘लव एंड वॉर’ से ओरी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? इंफ्लूएंसर ने खुद बताई सच्चाई

Love And War Orry Debut: साल 2027 में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लंड एंड वार (Love And War) भी शामिल है. जिसको लेकर फैंस के बीच अभी से एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और आलिया के साथ फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आएंगे. बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी इस मेगा बजट फिल्म से तीनों के फर्स्ट लुक भी जारी कर दिए हैं. जिसमें रणवीर कपूर का अलग ही अंदाज नजर आया है. पोस्टर में उनका एक हाथ खून में लथपथ नजर आया. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, आलिया और विक्की के लुक ने भी फैंस का ध्यान खींचा. अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म से सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry) बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं. 

‘लव एंड वॉर’ से ओरी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? 

दरअसल, पिछले साल दिसंबर से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यह अफवाह उड़ रही है कि ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी बॉलीवुड डेब्य करने जा रहे हैं. जब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट हुई तो लोगों ने उनका नाम इस फिल्म से जोड़ना शुरू कर दिया. जिसके बाद इस अफवाह ने सोशल मीडिया पर और जोर पकड़ लिया. साथ ही यह भी कहा जाने लगा कि वह फिल्म में आलिया भट्ट के दोस्त के तौर पर कैमियो करते दिखेंगे. जब इस तरह के दावे तेजी किए जाने लगे तो खुद ओरी ने इसकी सच्चाई बताई.  

इंफ्लूएंसर ने खुद बताई सच्चाई

ओरी ने लव एंड वॉर से अपने बॉलीवुड डेब्य की सच्चाई बताते हुए कहा कि फिल्म की कास्टिंग टीम ने उन्हें करीब दो साल पहले कॉन्टैक्ट किया था लेकिन वो बात आगे नहीं बढ़ी. उन्होंने बताया, 'फिल्म के कास्टिंग पर्सन ने करीब दो साल पहले कॉन्टैक्ट किया था. और उनके बीच नॉर्मल बातचीत हुई थी. हालांकि, वो बात वहीं खत्म हो गई थी और आगे नहीं बढ़ी.' लेकिन जब मीडिया में ओरी के फिल्म का हिस्सा बनने की अफवाहें उड़ने लगीं, तो उन्होंने इसे खारिज नहीं किया और यूं ही चलने दिया. ओरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'मैंने इन अफवाहों को उड़ने दिया, क्योंकि मुझे गॉसिप और चर्चा पसंद है.'

क्या फिल्मों में कान करना चाहते हैं ओरी?

मीडिया संग बातचीत के दौरान ओरी ने यह भी क्लियर किया कि वो फिल्मों काम करने चाहते हैं या नहीं? उन्होंने इसको लेकर कहा कि वह एक्टिंग नहीं करना चाहते हैं. वह अपनी असली लाइफ से इतना प्यार करते हैं कि किसी और रोल का करने के लिए खुद को उनकी जगह नहीं रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'एक्टिंग नहीं करना चाहता और न ही मुझे यह पसंद है. मैं अपनी असली जिंदगी से इतना प्यार करता हूं कि किसी और का रोल करने के लिए खुद को उनकी जगह नहीं रखना चाहता. इंडस्ट्री में अपने दोस्तों और बड़े स्टार्स को करीब से देखा है. और जानते हैं कि एक्टिंग कितना कठिन काम है.' ऐसे में ओरी ने साफ कर दिया कि वो बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्हें फ्यूचर में एक्टिंग करनी है.

फिल्म में कैबरे डांसर के किरदार में नजर आएंगी आलिया

संजय लीला भंसाली की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक स्पेशल कैमियो रोल में दिखाई देंगी. युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस लव स्टोरी में आलिया भट्ट एक कैबरे डांसर के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर और विक्की कौशल अधिकारियों के किरदारों में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने बताया, आखिर क्यों कहा ‘उड़ता तीर’ के लिए हां

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई खेलों में होने वाले बहुप्रतीक्षित पुरुष क्रिकेट फाइनल से पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के जापान नहीं पहुंचने की पुष्टि हो गई है। शनिवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला खेला जाना है, लेकिन नकवी इस मुकाबले के दौरान वहां मौजूद नहीं होंगे।

एशियाई क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी आइची-नागोया 2026 के अंतिम दिन होने वाले मुकाबलों में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक के मुकाबलों में हिस्सा लेने वाली सभी 4 टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, नकवी ने भी अपने संदेश में कहा है कि कुछ जरूरी जिम्मेदारियों के कारण वह नागोया नहीं जा सकेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को स्वर्ण तथा कांस्य पदक के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वह इन मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने की उम्मीद कर रहे हैं। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

बता दें कि पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक के मुकाबले से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांस्य पदक का मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और ऐसे में नकवी की गैरमौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में महिला एशिया कप के दौरान मोहसिन नकवी से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। उस दौरान भारतीय महिला टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि एशियाई खेलों में भारत की पुरुष टीम को पदक कौन प्रदान करेगा और क्या नकवी इस समारोह में मौजूद रहेंगे।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, पदक प्रदान करने से जुड़ा फैसला अकेले एशियाई क्रिकेट परिषद नहीं करती है। यह जिम्मेदारी एशियाई ओलंपिक परिषद और आइची-नागोया एशियाई खेल तथा एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति के बीच तय होती है। ऐसे में स्थानीय आयोजकों के सामने भी भारत-पाकिस्तान फाइनल के दौरान समारोह को लेकर कई बातों का ध्यान रखना था।

भारत और जापान के बीच लंबे समय से अच्छे राजनयिक संबंध हैं। इसी साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। इसी मौके पर 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक द्विपक्षीय क्रिकेट मुकाबला भी खेला गया था।

यह मुकाबला क्रिकेट के लिहाज से भी खास रहा है, क्योंकि भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है, जबकि जापान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सहयोगी देश है और उसकी विश्व रैंकिंग 41वीं है। ऐसे में भारत और जापान का यह मुकाबला दोनों देशों के संबंधों के साथ-साथ क्रिकेट के विस्तार के लिहाज से भी खास माना गया है।

मोहसिन नकवी के जापान नहीं आने से भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पदक वितरण को लेकर उठ रही चर्चाओं पर भी फिलहाल विराम लग गया है। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरने वाली हैं।

Fri, 02 Oct 2026 20:15:00 +0530

  Videos
See all

Mumbai CJP Protest Live : अभी-अभी CJP प्रोटेस्ट पर मुंबई से आई बहुत बड़ी खबर | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:40:31+00:00

Lalu Yadav meet Rohini Acharya Viral Video | पिता पुत्री की मुलाकात, VIDEO हुआ वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:37:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers