बाली में नुसरत भरूचा के साथ हादसा: अस्पताल में चल रहा इलाज, काम के लिए गई थीं एक्ट्रेस; बढ़ाना पड़ा स्टे
Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूचा को लेकर बाली से चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस वहां एक हादसे में घायल हो गईं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी चोट कितनी गंभीर है, यह अभी साफ नहीं है।
इलाज के लिए बाली में रुकीं
नुसरत अपने काम से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए बाली में थीं। इसी दौरान हुए हादसे के बाद उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से उनकी बाली में रहने की स्टे को आगे बढ़या गया। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और नुसरत को शरीर के किस हिस्से में चोट लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस ने भी इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं बताया है।
कुछ दिन पहले गई थी बाली
बाली पहुंचने के कुछ दिन बाद नुसरत ने वहां की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई थीं। अब एक्ट्रेस के अस्पताल में होने की खबर सामने आने से उनकी वही ट्रिप चर्चा में है।
टाइगर श्रॉफ के साथ नई फिल्म
काम की बात करें तो नुसरत जल्द टाइगर श्रॉफ के साथ एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। रेमो डिसूजा इस एक्शन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। यह पहली बार होगा जब नुसरत और टाइगर किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम रोल में हैं।
यह भी पढ़े- रणबीर के राम के किरदार पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल; बोले- सलमान, अमिताभ और रजनीकांत बना दिया
indian cricket team: अंशुल कंबोज वनडे टीम में शामिल, नमन धीर को T20I स्क्वाड में मिली जगह; सुंदर रणजी खेलेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बीच भारतीय टीम में दो अहम बदलाव किए गए हैं। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद अंशुल कंबोज को तीसरे और आखिरी वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को T20I टीम से रिलीज कर उनकी जगह नमन धीर को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी चोट को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने आखिरी वनडे के लिए अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। कंबोज घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के दम पर प्रभावित कर चुके हैं और अब उन्हें भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है। तीसरे वनडे में उनके प्लेइंग-11 में शामिल होने की स्थिति टीम संयोजन और फिटनेस पर निर्भर करेगी।
वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी T20I मुकाबलों के लिए भारतीय टीम से रिलीज किया गया है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले अपनी तैयारी को मजबूत करें। इसी वजह से उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका दिया गया है। सुंदर अब घरेलू क्रिकेट में उतरकर मैच अभ्यास हासिल करेंगे।
सुंदर की जगह नमन धीर को भारतीय T20I स्क्वाड में शामिल किया गया है। धीर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी ऑलराउंड क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें टीम के साथ जुड़ने का मौका ऐसे समय मिला है, जब भारत अपनी T20I टीम को आगे की सीरीज के लिए तैयार कर रहा है।
इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक चरण से पहले भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। एक ओर अंशुल कंबोज को वनडे टीम में जगह मिली है, जबकि दूसरी ओर नमन धीर को T20I स्क्वाड में शामिल किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












