फ़्लाईदुबई विमान हमला: उन 17 मिनटों में क्या-क्या हुआ?
फ़्लाईदुबई के विमान ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी. दो घंटे की सामान्य उड़ान के बाद अचानक विमान नीचे आने लगा. बाद में उसे सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.
भारत सबसे ज्यादा 11वीं बार 100+ रन से जीता:श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत; ईशान ने मनीष पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने एशियन गेम्स सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। गुरुवार को भारत की यह 100+ रन के अंतर से 11वीं जीत है। वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेलते हुए मनीष पांडे का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। भारत Vs श्रीलंका मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. भारत 11वीं बार 100+ रन से जीता भारत ने मेंस टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से सबसे ज्यादा 11 मैच जीते हैं। इस मामले में कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रिया ने 9 बार ऐसा किया है। 2. श्रीलंका पर 124 रन की सबसे बड़ी जीत भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह टी-20 इंटरनेशनल में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत 2017 में कटक में 93 रन की थी। 3. श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी हार श्रीलंका की 124 रन की यह हार टी-20 इंटरनेशनल में रन के अंतर से उसकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। टीम को सबसे बड़ी हार 2019 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी, जब उसे 134 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 4. ईशान ने मनीष पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। ईशान ने मनीष पांडे का रिकॉर्ड तोड़ा। मनीष ने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में नाबाद 79 रन बनाए थे। 5. श्रीलंका ने 17 ओवर स्पिनर्स से कराए श्रीलंका ने इस मैच में 17 ओवर स्पिन गेंदबाजों से कराए। टी-20 इंटरनेशनल में यह तीसरी बार है, जब किसी टीम ने एक पारी में 17 ओवर स्पिन गेंदबाजी की है। इससे ज्यादा 18 ओवर जिम्बाब्वे ने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराया था। 6. श्रीलंका का 5वां विकेट 18 रन पर गिरा, दूसरा सबसे कम स्कोर भारत के खिलाफ श्रीलंका ने शुरुआती 5 विकेट महज 18 रन के स्कोर पर गिरा दिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी टीम के 5वां विकेट गिरने के मामले में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इस मामले में साउथ अफ्रीका टॉप पर है। 2022 में तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ उसकी 5वां विकेट 9 रन के स्कोर पर गिर गया था। 7. श्रीलंका 45 पर ऑलआउट होने वाली दूसरी टीम श्रीलंका की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई। यह फुल मेंबर टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे कम ऑलआउट स्कोर है। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड की बराबरी की है। वेस्टइंडीज भी 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन पर ऑलआउट हुआ था। 8. श्रीलंका की पारी में 5 बैटर शन्यू पर आउट भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में श्रीलंका की पारी में 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यह फुल मेंबर टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा डक के मामलों में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इससे पहले 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज की पारी में 6 बल्लेबाज डक हुए थे। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स… 1. वैभव के हेलमेट पर लगी गेंद भारतीय पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के हेलमेट पर गेंद लगी। श्रीलंका के थारिंदु रत्नायके गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने लेग स्टंप की ओर फुलर गेंद डाली। वैभव ने इसे हवा में खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट नहीं लगा और गेंद उनके हेलमेट से जा टकराई। गेंद लगते ही भारतीय टीम का फिजियो मैदान पर पहुंचा और वैभव की जांच की। कुछ देर बाद वैभव ने खुद को ठीक बताया और बल्लेबाजी जारी रखी। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 2. बिश्नोई के डायरेक्ट हिट से क्रूसपुल्ले रन आउट रवि बिश्नोई ने डायरेक्ट हिट लगाकर लसिथ क्रूसपुल्ले को रन आउट कर दिया। श्रीलंका की पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। नुवानिदु फर्नांडो ने गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की ओर हल्के हाथों से खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे बिश्नोई तेजी से गेंद तक पहुंचे और उसे उठाते ही सीधे स्टंप पर थ्रो कर दिया। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद क्रूसपुल्ले क्रीज तक नहीं पहुंच सके और रन आउट हो गए। उन्होंने एक भी गेंद का सामना नहीं किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News









