Responsive Scrollable Menu

Flydubai Flight News | जांबाज Captain Smit Machchhar की बहादुरी पर दोस्त का ये रिएक्शन! #shorts

Flydubai Flight | Indian Pilot | Captain Smit Machchhar | Indian Captain Smit Machhar has been receiving worldwide praise for his bravery following the violent incident inside the cockpit of flydubai Flight FZ1073. Prime Minister Narendra Modi, Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu and US President Donald Trump have also praised Captain Smit’s courage. Here’s what his close friends and family members had to say about his bravery... फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की है। कैप्टन की इस बहादुरी पर उनके करीबी लोगों ने क्या कहा, सुनिए... #israelplanehijack #indianpilot #captainsmitmachhar #flydubai #planehijack #worldnews #benjaminnetanyahu #donaldtrump #hindinews #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Ishan Kishan: मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने कैसे खेली बड़ी पारी? रिकॉर्ड भी बनाया

Ishan Kishan: गुरुवार को एशियन गेम्स क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 124 रन से शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजी लाइनअप की कमर तोड़कर रख दी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिन में अक्षर पटेल और पार्ट टाइम गेंदबाज अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंका को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। लेकिन इससे भी पहले बल्लेबाजी में ईशान किशन ने जो काम किया, उसी ने भारत की जीत की नींव रखी।

ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को एक मुश्किल पिच पर 169 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए।  

मुश्किल पिच पर बड़ा स्कोर, टीम को मुश्किल से निकाला 
ईशान किशन ने एक ऐसी पिच पर 80 रन बनाए, जहां पिच में बहुत अधिक टर्न कर रही थी। पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल लग रहा था। भारत के दूसरे बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। वहीं ईशान किशन ने अंगद की तरह पैर जमाकर लंकाई गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। 

पिच बैटिंग के लिए मुश्किल...
किशन ने शानदार पारी खेलने के बाद कहा- 'कंडीशन बैटिंग के लिए आसान नहीं थी। श्रीलंका के पास भी काफी अच्छे स्पिनर थे। हमारा गोल सिंपल था हमने सोचा था कि इस पिच पर 150 का स्कोर काफी होगा। हमारे पास भी अच्छे स्पिनर्स थे। इसलिए बड़ा स्कोर बनने के बाद हम आश्वस्त हो गए। मेरी बस यही रणनीति थी कि हमें शांत रहकर अच्छा खेलना है। बॉल को मैरिट पर खेलना ही रणनीति थी।'   

ईशान किशन ने बनाया रिकॉर्ड!
ईशान किशन ने 80 रन की शानदार पारी खेलने के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने T20I फॉर्मेट में भारत के लिए नंबर 5 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। 

स्कोर बल्लेबाज विपक्षी टीम वेन्यू  साल 
80* ईशान किशन श्रीलंका निशिन 2026
79* मनीष पांडे दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2018
77* युवराज सिंह ऑस्ट्रेलिया राजकोट 2013
71* हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2022
69* रिंकू सिंह अफगानिस्तान बेंगलुरु 2024
68* रिंकू सिंह दक्षिण अफ्रीका गेकेबरहा 2023

Continue reading on the app

  Sports

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में लगातार मजबूत होते कद के बीच सीमित ओवरों की टीम में उनकी जगह को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। भारतीय टीम के लिए पंत ने 2 साल से ज्यादा समय से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है, जिससे 50 ओवर के क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत ने भारत के लिए अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सबसे बड़ा वनडे स्कोर 125 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

अब विकेटकीपर की दौड़ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन वह अभी तक 50 ओवर की टीम में अपनी जगह नियमित नहीं कर पाए हैं। वहीं ध्रुव जुरेल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में पंत के लिए वापसी का रास्ता आसान नहीं दिखता है।

खुद पंत भी मानते हैं कि टीम से बाहर होना तकलीफ देता है। उन्होंने खेल से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि किसी खिलाड़ी को जब झटका लगता है तो वापसी की उम्मीद हमेशा बनी रहती है। उनके मुताबिक खिलाड़ी को रोजमर्रा के करियर में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और अपने रास्ते पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

पंत ने यह भी कहा कि बाहर से लोग अलग-अलग राय दे सकते हैं, लेकिन खिलाड़ी को पता होता है कि वह कितनी मेहनत कर रहा है। उनका कहना है कि मौके का इंतजार करने के साथ सही समय आने पर उसे अपने प्रदर्शन से अपने पक्ष में बदलना भी जरूरी है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पंत की स्थिति पूरी तरह मजबूत नहीं है। संजू सैमसन इस प्रारूप में भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन की स्थिति और मजबूत हुई है। ईशान किशन भी जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

गौरतलब है कि पंत के पिछले 2 आईपीएल सीजन भी बल्ले से बहुत प्रभावी नहीं रहे हैं। 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत और 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। हालांकि, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। इसके अगले सीजन में पंत ने 28.36 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

इसके बावजूद पंत ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश जारी रखेंगे। उनका मानना है कि उन्हें अब भी अपनी क्षमता दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगातार बदल रहा है और ऐसे में खिलाड़ी को मौके का इंतजार करने के साथ मिले अवसर को प्रदर्शन में बदलना पड़ता है। यही कोशिश अब पंत की वापसी की राह तय करने वाली है।

Fri, 02 Oct 2026 22:27:00 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Smit Machchhar का खुलासा! | Flydubai Flight | PM Modi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:41+00:00

Mumbai CJP Protest: 'जेन नेक्स्ट मुंबई' ने CJP को खदेड़ा! | Gen Next Mumbai | CJP | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers