Responsive Scrollable Menu

योगी ने अत्याधुनिक पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों को ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार व मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ से अलंकृत किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों (चारपहिया एवं दोपहिया) के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने पुलिस वाहनों को रवाना किया, सीएम योगी ने इस मौके पर राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत (मरणोपरांत) यूपी पुलिस (STF) के वीर सेनानी स्व. सुनील कुमार की धर्मपत्नी को सम्मानित किया एवं जनसुरक्षा को ध्येय मानकर देश सेवा में रत ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार व मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ से अलंकृत पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी, ‘पद्म श्री’ श्री प्रकाश सिंह जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया।

योगी ने कहा कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने जो कार्य किया उसने यूपी का गौरव बढ़ाया है और पहली बार यूपी को कीर्ति चक्र मिला है हमें आज उनकी पत्नी को यहाँ सम्मानित किया है इसके अलावा 16 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से और उत्तर प्रदेश पुलिस एक 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया है मं इन सभी को बधाई देता हूँ।

विचार, व्यवहार में टेक्नोलॉजी जुड़ती है तो परिणाम सुखद आते हैं 

योगी ने कहा आज हमने इंटरसेप्टर वाहनों को भी आज लॉन्च किया है  वैचारिक पक्ष भी है और व्यावहारिक पक्ष वीरता के रूप में देखने को मिला है  जब विचार और व्यवहार में टेक्नोलॉजी का समावेश होता है तो वह परिणाम भी उपलब्ध करवाता है।  आज
यूपी पुलिस की जो पहचान बनी है, इसी का परिणाम है, लेकिन ध्यान रखना होगा इन तीनों में समन्वय बहुत जरूरी है।

यूपी पुलिस का सूत्र वाक्य- आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प 

योगी ने कहा एक बंद चैंबर में हम किसी पर भी टिप्पणी कर सकते हैं वो अलग विषय है लेकिन बंद चैंबर के सुखद माहौल में तभी चिंतन कर सकते हैं, जब बेहतरीन सुरक्षा का माहौल हो, उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति हो, कितना भी बड़ा क्यों न हो, पद का गुरूर क्यों न हो, अगर उसकी सुरक्षा बाहर कर दी जाए तो उसे ‘भीगी बिल्ली’ बनने में बहुत देर नहीं लगेगी। एक सुरक्षित माहौल में स्वस्थ्य चिंतन हो सकता है, स्वस्थ्य और सुरक्षित माहौल में ही हम एक समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।  यूपी पुलिस का सूत्र वाक्य ही है आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।

Continue reading on the app

सोना आज ₹799 महंगा, ₹1.49 लाख पहुंचा:चांदी ₹1519 चढ़कर ₹2.22 लाख पर आई; जानें अपने शहर के दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 1 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 799 रुपए बढ़कर 1.49 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 30 सितंबर को यह 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 1519 रुपए चढ़कर 2.22 लाख रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2.22 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें सोना इस साल ₹15,488 महंगा और चांदी ₹8,466 गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 15,488 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 8,466 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.22 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 48 घंटे होगी तबाही वाली बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट | Weather News | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:30+00:00

Salman Khan: स्टाइलिश लुक में नजर आए सलमान खान #salmankhan #shorts #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers