टीवीएस मोटर की बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाई
टीवीएस मोटर की बिक्री जुलाई में 38 प्रतिशत बढ़कर 6,29,675 इकाईइंदौर से मानव तस्करी का मामला आया सामने, 15 साल की किशोरी को 3 लाख रुपये में बेचने का आरोप, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
इंदौर पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए 15 वर्षीय किशोरी को उज्जैन के बड़नगर से सुरक्षित बरामद किया है। दरअसल शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी को कथित तौर पर 3 लाख रुपये में बेच दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
15 दिन की तलाश के बाद पुलिस को मिली सफलता
दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र से करीब 15 दिन पहले किशोरी के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, परिचितों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान किशोरी के दोस्त राकेश यादव की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां सामने आईं। पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम उज्जैन जिले के बड़नगर पहुंची, जहां से किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
3 लाख रुपये में सौदा और शादी कराने का आरोप
दरअसल पुलिस जांच के मुताबिक राकेश यादव ने पूछताछ में बताया कि सोनू बंजारा नाम की महिला की मदद से किशोरी को बड़नगर निवासी संजय पाटीदार के पास भेजा गया था। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में 3 लाख रुपये का सौदा हुआ और बाद में किशोरी की शादी भी संजय पाटीदार से करा दी गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कथित सौदे में और कौन-कौन लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने दोस्त, महिला और अन्य आरोपियों सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यदि जांच में मानव तस्करी के संगठित गिरोह के संकेत मिलते हैं तो मामले में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
पुलिस जांच में सामने आई कथित साजिश
वहीं किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस एक कथित साजिश की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि उसे कथित तौर पर कुछ रकम देने की बात कही गई थी और शादी के कुछ दिन बाद इंदौर लौटने के लिए कहा गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसे घर से नकदी और जेवर लेकर आने के लिए उकसाया गया था। इसके अलावा यह आरोप भी सामने आया है कि विवाद होने की स्थिति में झूठा आपराधिक मामला दर्ज कराने की सलाह दी गई थी। हालांकि इन सभी बिंदुओं की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। बाणगंगा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराध और अन्य लागू धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News




















