नवरात्रि से दिवाली तक घर को दें नया लुक, पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये ट्रेंडी डेकोर आइटम
नवरात्रि से दिवाली तक घर सजाने के लिए पुरानी चूड़ियों को फेंकें नहीं! इनसे बनाएं ट्रेंडी वॉल हैंगिंग, ड्रीमकैचर, कैंडल होल्डर, फोटो फ्रेम और तोरण। ये DIY डेकोर आइडिया बजट में घर को देंगे फेस्टिव और स्टाइलिश लुक।
'हनुमान अंश' के बाद अब टीवी पर आएगी नीम करोली बाबा की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे?
Neem Karoli Baba Show: आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सिनेमाघरों में चाई हुई है. करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंड़े गाढ़ दिए हैं और 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में अब 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नीम करौली बाबा की कहानी अब छोटे पर्दे पर भी आने वाली है. चलिए जानते हैं, इस अपकमिंग शो के बारे में-
शो का प्रोमो आया सामने
नीम करौली बाबा पर बन रहे शो का मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पहली झलक शेयर की है. प्रोमो में नीम करौली बाबा से जुड़ी आध्यत्मिक और रहस्यमयी झलकियां दिखाई गई है. प्रोमो के शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नदी के किनारे चलते हुए दिखाया गया है. वहीं, बैकग्राउंड में वॉइसओवर सुनाई देता है, 'वह व्यक्ति जिनकी कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. अब, देश उनके जीवन की अन्य जादुई कहानियां देखेगा.'
हनुमान जी की दिखीं झलक
वहीं, प्रोमो में आगे बुजुर्ग व्यक्ति को कंबल में लिपटा हुआ दिखाया गया है और वो आसमान की ओर अपने हाथ उठाते हैं और वहां भगवान हनुमान की छवि दिखाई देती है. ये व्यक्ति का लुक नीम करोली बाबा जैसा ही है. वहीं, प्रोमो में आध्यात्मिक माहौल और नीम करौली बाबा से जुड़ी आस्था को प्रमुखता से दिखाया गया है साथ ही बैकग्राउंड में कैची धाम की झलक भी देखने को मिलती है.
ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर कराएंगी नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का इलाज, जल्द लौटेगी आखों की रोशनी!
कब और कहां देख सकेंगे शो?
इस प्रोमो को 'सोनी एंटरटेनमेंट' ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ऐसे में साफ है कि दर्शक इसे सोनी टीवी चैनल के साथ ही OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर भी देख सकेंगे. सकेंगे। हालांकि, प्रोमो में सीरियल के नाम या कास्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, और न ही ये बताया गया है कि ये शो कब से शुरू होगा. लेकिन फिलहाल इसकी पहली झलक देखकर ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
'हनुमान अंश' पर बनेंगी और फिल्में
बता दें, नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' को लेकर मेकर्स पहले ही तीन फिल्मों की सीरीज यानी ट्राइलॉजी बनाने की बात कह चुके हैं. हालांकि, फिल्म के सीक्वल को लेकर अभी तक कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है. वहीं, 'हनुमान अंश' की OTT रिलीज को लेकर भी अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है. वहीं, अभी भी ये फिल्म करोड़ों कमा रही हैं और दुनियाभर में इसने करीब 2 महीनों में 400 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं.
2 కోట్లతో తీస్తే 250 కోట్లు కొల్లగొట్టి ఇంకా దూసుకుపోతుంది ఈ #HanumanAnsh
— Taraq(Tarak Ram) (@tarakviews) September 16, 2026
మొదటి రోజు ఈ సినిమా కలెక్షన్స్ జస్ట్ 10 లక్షలు...ఇప్పుడు ఇంకా కోట్ల వర్షం కురిపిస్తుంది.లక్కు కొద్దీ వచ్చిన విజయం కాదు,కంటెంట్ రూలింగ్ ను ప్రూవ్ చేసిన సక్సెస్ ఇది. pic.twitter.com/oxONv3pWK2
कौन थे नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा, जिन्हें बाबा लक्ष्मण दास के नाम से भी जाना जाता है, 20वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में बताया जाता है. उन्होंने अपना जीवन भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया था. बाबा हनुमान जी के भक्त माने जाते थे और उनके आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा की जाती है. वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम से उनकी खास पहचान जुड़ी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उनका निधन 1973 में हुआ था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation











