Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश' के बाद अब टीवी पर आएगी नीम करोली बाबा की कहानी, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Neem Karoli Baba Show: आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सिनेमाघरों में चाई हुई है. करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंड़े गाढ़ दिए हैं और 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में अब 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद नीम करौली बाबा की कहानी अब  छोटे पर्दे पर भी आने वाली है. चलिए जानते हैं, इस अपकमिंग शो के बारे में-

शो का प्रोमो आया सामने 

नीम करौली बाबा पर बन रहे शो का मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पहली झलक शेयर की है. प्रोमो में नीम करौली बाबा से जुड़ी आध्यत्मिक और रहस्यमयी झलकियां दिखाई गई है. प्रोमो के शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नदी के किनारे चलते हुए दिखाया गया है. वहीं, बैकग्राउंड में वॉइसओवर सुनाई देता है, 'वह व्यक्ति जिनकी कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. अब, देश उनके जीवन की अन्य जादुई कहानियां देखेगा.' 

हनुमान जी की दिखीं झलक

वहीं, प्रोमो में आगे बुजुर्ग व्यक्ति को कंबल में लिपटा हुआ दिखाया गया है और वो आसमान की ओर अपने हाथ उठाते हैं और वहां भगवान हनुमान की छवि दिखाई देती है. ये व्यक्ति का लुक नीम करोली बाबा जैसा ही है. वहीं, प्रोमो में आध्यात्मिक माहौल और नीम करौली बाबा से जुड़ी आस्था को प्रमुखता से दिखाया गया है साथ ही बैकग्राउंड में कैची धाम की झलक भी देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर कराएंगी नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का इलाज, जल्द लौटेगी आखों की रोशनी!

कब और कहां देख सकेंगे शो?

इस प्रोमो को 'सोनी एंटरटेनमेंट' ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ऐसे में साफ है कि दर्शक इसे सोनी टीवी चैनल के साथ ही OTT प्‍लेटफॉर्म Sony LIV पर भी देख सकेंगे. सकेंगे। हालांकि, प्रोमो में सीरियल के नाम या कास्‍ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, और न ही ये बताया गया है कि ये शो कब से शुरू होगा. लेकिन फिलहाल इसकी पहली झलक देखकर ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

'हनुमान अंश' पर बनेंगी और फिल्में

बता दें, नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' को लेकर मेकर्स पहले ही तीन फिल्मों की सीरीज यानी ट्राइलॉजी बनाने की बात कह चुके हैं. हालांकि, फिल्म के सीक्वल को लेकर अभी तक कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है. वहीं, 'हनुमान अंश' की OTT रिलीज को लेकर भी अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है. वहीं, अभी भी ये फिल्म करोड़ों कमा रही हैं और दुनियाभर में इसने करीब 2 महीनों में 400 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं.

 

कौन थे नीम करोली बाबा?

नीम करोली बाबा, जिन्हें बाबा लक्ष्मण दास के नाम से भी जाना जाता है, 20वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में बताया जाता है. उन्होंने अपना जीवन भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया था. बाबा हनुमान जी के भक्त माने जाते थे और उनके आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा की जाती है. वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम से उनकी खास पहचान जुड़ी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उनका निधन 1973 में हुआ था.

ये भी पढ़ें- ऋतिक-सबा के रिलेशनशिप को हुए 5 साल पूरे, एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Ex-वाइफ ने किया ऐसे रिएक्ट

Continue reading on the app

'ये आपके दिल पर असर डालता है...' पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले ईशान किशन का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

Ishan Kishan : भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, जहां फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ उसका मेडल मैच होने वाला है. टीम इंडिया श्रीलंका को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में 124 रनों से अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के लिए फाइनल में पहुंची है, जो इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में हासिल किया था. 

आज भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में बल्ले के साथ धमाल मचाने वाले ईशान किशन ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने देश के लिए मेडल जीतने को खास बताया है. उन्होंने इस एहसास के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.  

 

ईशान किशन ने दिया दिल छू लेने वाला बयान 

इस मैच के बाद ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ​'जब आप भारत के लिए खेलते हैं, खासकर जब बात मेडल की हो, तो यह आपके दिल पर असर डालता है. यह सिर्फ बीसीसीआई से जुड़े होने की बात नहीं है. यहां हमेशा भारत की बात होती है. चारों ओर इतने सारे झंडे लहरा रहे होते हैं और इतने सारे लोग आपका उत्साह बढ़ा रहे होते हैं. तो आपको अंदर से वह एहसास होता है, भले ही आप उसे बाहर न दिखाएं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको महसूस होता है कि यह कुछ अलग है. भले ही हमारी टीम बहुत अच्छी हो और हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज हों, फिर भी सच कहूं तो मुझे लगता है कि यहां थोड़ा ज्यादा दबाव होता है'.

फाइनल मैच पर ईशान ने क्या कहा?

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच से पहले आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि चीजों को आसान रखना ही बेहतर है, ताकि आप ज्यादा न सोचें. हमने आज खेला, हमें पता है कि हालात आसान नहीं होंगे, खासकर तब जब सामने वाली टीम के पास अच्छे स्पिनर्स हों. इसके साथ ही आप यह नहीं सोचते कि दो दिन बाद क्या होगा. आप बस शांत रहते हैं, अपने शॉट्स खेलते हैं, उस पल में जीते हैं और उन अहम पलों का मजा लेते हैं'.

ईशान किशन ने खेली 80 रनों की पारी 

भारत के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन की पारी तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. टीम इंडिया से जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 9.2 ओवर में 45 रनों पर ढेर हो गई और 124 रनों से मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, तीसरे ODI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, CSK के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस

Continue reading on the app

  Sports

क्या है नया 'सुपर 7' और 'सुपर सीरीज' का चक्रव्यूह? जानिए 2023 से क्यों पूरी तरह अलग होगा इस बार का वर्ल्ड कप

2027 ODI World Cup: साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बिल्कुल अलग और रोमांचक होगा. पिछली बार जहां 10 टीमें खेली थीं, वहीं इस बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी. 2023 में जहां सीधा सिंगल लीग और नॉकआउट मुकाबला था, वहीं 2027 में आईसीसी ने सुपर सीरीज, राउंड-2 और सुपर-7 जैसे नए चरण जोड़े हैं. इस बार का यह अनूठा फॉर्मेट क्रिकेट फैंस को और भी ज्यादा रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने का मौका देगा. Fri, 2 Oct 2026 06:51:25 +0530

  Videos
See all

NDA Seat Sharing News Live: एनडीए में सीट शेयरिंग | Rajbhar | RLD | Apna Dal | Nishad | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:46:58+00:00

Iran America War LIVE | Iran US War | Iran Israel War | Trump | IRGC | Middle East War | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:47:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers