झारखंड में AI से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी हाईटेक सुविधा
Jharkhand News: रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय ‘Digi Health Conclave Jharkhand’ का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से झारखंड के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है.
टेलीमेडिसिन और AI पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार गरीब लोगों को बड़े शहरों जैसी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही है. इसके लिए टेलीमेडिसिन, रोबोटिक्स और AI तकनीक का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया. एनएचएम झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में BSNL के जरिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. बिजली की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए JREDA के सहयोग से सोलर पैनल और जनरेटर भी लगाए जा रहे हैं.
स्थानीय भाषा की बाधा होगी दूर
ग्रामीण क्षेत्रों में भाषा की समस्या को दूर करने के लिए बहुभाषी AI टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा. ये मरीजों की स्थानीय बोली समझकर डॉक्टर से परामर्श लेने में मदद करेंगे. कॉन्क्लेव में ‘आरोग्य हब’ AI हेल्थ मशीन भी प्रदर्शित की गई. यह मरीजों की शुरुआती जांच कर बीमारी का आकलन करने में मदद करती है. इसके अलावा स्ट्रोक और पैरालिसिस मरीजों के न्यूरोलॉजिकल पुनर्वास के लिए डेनमार्क की आधुनिक रोबोटिक मशीन भी दिखाई गई.
यह भी पढ़ें- झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह, आयोजित किए जाएंगे कई खास कार्यक्रम
शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, मंदिर से धुआं उठता देख खुला राज
UP Crime News: शाहजहांपुर के खुदागंज में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाने की वारदात से सनसनी फैल गई है. जमीन विवाद का शक जताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है.
The post शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, मंदिर से धुआं उठता देख खुला राज appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










