Responsive Scrollable Menu

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, सितंबर में 11,040 लोगों ने खरीदी; 26 KM माइलेज, कीमत ₹5.28 लाख

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 की बात करें तो वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर ईको को 11,040 नए खरीददार मिले।

Continue reading on the app

Pooja Bhatt BF: 'टॉक्सिक-वायलेंट' थीं Ex गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट... झगड़े में रणवीर शौरी ने खुद को बचाया; 20 साल बाद बताया सच

Pooja Bhatt BF: एक्ट्रेस पूजा भट्ट और अभिनेता रणवीर शौरी एक समय एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। कुछ महीनों डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए। हाल ही में पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने 20 साल पुराने विवाद का जिक्र करते हुए बताया था कि पूजा और रणबीर के बीच हुए हिंसक बर्ताव के कारण उन्होंने रणबीर पर हमला किया था। अब रणवीर ने राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें खुशी है कि इतने सालों बाद मामले का एक पक्ष सामने आया है। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर पूजा भट्ट को मारने के आरोप से फिर इनकार किया है।

रणवीर शौरी ने क्या कहा?
राहुल भट्ट के इंटरव्यू का जिक्र करते हुए रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि करीब 20 वर्षों से उनके खिलाफ कथित तौर पर चलाए जा रहे प्रचार और बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब कुछ सच्चाई सामने आई है।

रणवीर ने अपने बयान में कहा कि वह इस मामले में एक ऐसी बात जोड़ना चाहते हैं, जो उनके मुताबिक अब तक सामने नहीं आई थी। उनका कहना है कि किसी हिंसक स्थिति से बचने के लिए खुद का बचाव करना ‘किसी को मारना’ नहीं कहा जा सकता।

राहुल भट्ट ने पुराने विवाद को लेकर क्या बताया?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के बीच हुए पुराने विवाद का जिक्र किया। राहुल के मुताबिक, दोनों के बीच बहस हुई थी और इसके बाद उन्होंने दावा किया कि रणवीर ने पूजा पर हाथ उठाया था।

राहुल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया और रणवीर के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि गुस्से में उनकी प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा थी। राहुल के मुताबिक, उन्होंने रणवीर की कार का शीशा तोड़ा और उनकी एक पसली भी टूट गई।

राहुल ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

‘मुझे अपने किए पर पछतावा है’
राहुल भट्ट ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उस घटना पर पछतावा है। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने गुस्से में कहा था कि वह दोबारा भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि रणवीर के मामले में उनकी प्रतिक्रिया गलत थी।

राहुल ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके साथ हुए मामले को आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनके मुताबिक, रणवीर ने मामले को खत्म करने की दिशा में कदम उठाया और दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया।

रणवीर पहले भी कर चुके हैं आरोपों से इनकार
रणवीर शौरी पहले भी इस विवाद पर अपनी सफाई दे चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया था कि महेश भट्ट के साथ उनके रिश्ते और इस विवाद के बाद उनके बारे में मीडिया में गलत कहानियां प्रकाशित कराई गईं।

रणवीर के मुताबिक, विवाद के बाद महेश भट्ट ने शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच मामला खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अगले दिन उनके बारे में कथित तौर पर नकारात्मक खबरें सामने आने लगीं। उन्होंने अपने ऊपर शराबी और हिंसक व्यक्ति होने की छवि बनाए जाने के दावे को भी गलत बताया था।

रणवीर ने पूजा भट्ट को लेकर क्या कहा?
रणवीर ने हालिया प्रतिक्रिया में स्पष्ट किया कि उनके मुताबिक घटना को केवल ‘हिट करने’ के तौर पर पेश करना सही नहीं है। उनका कहना है कि वह कथित हिंसा से बचने के लिए खुद का बचाव कर रहे थे और किसी ‘टॉक्सिक’ व्यक्ति से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।


 

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 48 घंटे होगी तबाही वाली बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट | Weather News | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:30+00:00

Salman Khan: स्टाइलिश लुक में नजर आए सलमान खान #salmankhan #shorts #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers