फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो बने स्मित को इजरायल देगा मेडल, वीरता सम्मान देने का हुआ एलान
Flydubai flight Hero Smit: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को गंभीर खतरे से निकालकर करीब 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की इजरायल में खूब चर्चा हो रही है. उनकी सूझबूझ और मुश्किल हालात में लिए गए फैसले को देखते हुए इजरायल उन्हें सम्मानित करने की तैयारी कर रहा है.
भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि कैप्टन स्मित की बहादुरी की चर्चा इजरायल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर आम लोगों तक हो रही है. उन्होंने कहा कि इजरायल अपने दोस्तों को नहीं भूलता और संकट के समय साथ खड़े रहने वालों का सम्मान करता है.
इसी घटना के दौरान मदद करने वाले चार इजरायली नागरिकों को भी राष्ट्रपति पदक के लिए आगे बढ़ाया गया है. इस तरह फ्लाइट से जुड़े घटनाक्रम में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने वाले लोगों को आधिकारिक तौर पर सम्मानित किए जाने की तैयारी है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय, तीसरे ODI से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, CSK के स्टार प्लेयर ने किया रिप्लेस
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वह गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. अब मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है, जो टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस करेंगे.
दूसरे वनडे के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को लगी चोट
गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी करते समय खिंचाव महसूस हुआ था. इस मुकाबले में वह अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं फेंक पाए और सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि प्रसिद्ध की चोट पर मेडिकल टीम नजर रख रही है. उन्हें आगे की जांच और रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भेजा जाएगा.
Prasidh Krishna is in danger of missing some games starting with third ODI against West Indies
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 1, 2026
He has been diagnosed with a hamstring injury pic.twitter.com/cpcQozBcvz
अंशुल कंबोज की हुई टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री
प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है. अंशुल कंबोज ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ जारी रेड-बॉल मैच के लिए 'इंडिया-ए' टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम इंडिया से बुलावा आने के बाद वह तुरंत मैच छोड़कर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं. कंबोज ने घरेलू सीजन और आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. जहां वह अपनी फ्रेंचाइजी CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
???? KAMBOJ TO ODI TEAM ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
- Anshul Kamboj will replace Prasidh Krishna in the Indian ODI team for the 3rd match. [Abhishek Saini from Sportstar] pic.twitter.com/TDpUGPErQu
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










