अजय देवगन ने की थी मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने की गुजारिश, फिर भी मलयालम स्टार ने नहीं देखी फिल्म, जानें वजह
Ajay Devgn Drishyam 3: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) को लेकर तगड़ा बज बना हुआ. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसी बीच अजय देवगन ने खुलासा किया कि उन्होंने मलयालम स्टार मोहनलाल से अपनी फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' देखने की गुजारिश की थी. लेकिन उन्होंने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी. आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है.
अजय देवगन ने की थी मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने की गुजारिश
दरअसल, अजय देवगन हाल ही में फिक्की फ्रेम्स सम्मेलन में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने के लिए कहा था लेकिन वह फिल्म नहीं देख पाए. उन्होंने कहा, 'असल में, मैंने मोहनलाल सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें. जैसा कि आलोक जैन कहा कि वे बहुत अच्छा काम करते हैं, और इस बार हमने कहानी को बिल्कुल अलग दिशा दी है. इसलिए, मुझे लगा कि उनसे मंजूरी मिल जाए तो अच्छा रहेगा.
क्यों नहीं देखी फिल्म
इसके आगे अजय देवगन ने इसकी वजह बताई कि मोहनलाल ने उनकी फिल्म क्यों नहीं देखी. उनका कहना था कि वह अभी छुट्टियों पर हैं. इसलिए टाइम नहीं मिल पाने की वजह से वह फिल्म नहीं देख पाए. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें, लेकिन वह छुट्टियों पर हैं. यह बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे, मुझे लगता है कि वह जल्द ही वहां फिल्म देखेंगे.’
'दृश्यम 2’ से बेहतर है 'दृश्यम 3'
इसी बातचीत के दौरान अजय देवगन ने फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है और हम इसे शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह फ्रैंचाईजी का लास्ट पार्ट भी है क्योंकि मुझे लगता है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है. हम इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं. जिस तरह से स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें अभी इसे यहीं रोक देना चाहिए. मैंने कल फिल्म देखी, और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से भी बेहतर है. इसे लिखना आसान नहीं है,जैसा कि मैंने कहा, आपके पास राइटर और निर्देशक लिमिटेड हैं.’
एडवांस बुकिंग से 24 घंटे में की 5 करोड़ की कमाई
फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking) खुलते ही टिकटों की बिक्री बहुत तेजी से हो रही है. शुरुआती आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी कमाई कर सकती है. सैकलिंक की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंस सिर्फ 24 घंटे में करीब 5 करोड़ रुपये हो गई है. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट पहले दिन के शो के लिए बिक रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.
दृश्यम: द कन्क्लूजन में इन नए किरदारों की हुई एंट्री
दृश्यम: द कन्क्लूजन ये इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है और इस बार कहानी में कुछ नए और दमदार किरदारों की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि ये किरदार फिल्म की कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे. इसी के साथ नए किरदारों की वजह से विजय के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन, तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर (Rajat Kapoor) कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बेइज्जत कर निकाले गए राजपाल यादव? जाने वायरल वीडियो का सच
भारत-ईयू एफटीए को लागू करने की दिशा में हुई तेज प्रगति की समीक्षा की गई: पीयूष गोयल
मिल्वौकी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के इतर यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफचोविच से मुलाकात की और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हुई प्रगति की समीक्षा की।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-ईयू एफटीए पर हस्ताक्षर और उसे लागू करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) सुधार और जी20 के साझा प्राथमिकता वाले मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
गोयल ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दोनों पक्ष लगातार काम कर रहे हैं और मुक्त व्यापार समझौते को प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत और यूरोपीय संघ ने इस वर्ष 27 जनवरी 2026 को मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता सफलतापूर्वक पूरी की थी। इस समझौते पर बातचीत की प्रक्रिया वर्ष 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन लंबे समय तक ठहरी रहने के बाद इसे 2022 में फिर से शुरू किया गया था।
समझौते को लागू करने की दिशा में इस महीने एक और महत्वपूर्ण कदम तब उठा, जब यूरोपीय आयोग ने इसे हस्ताक्षर और अंतिम मंजूरी के लिए ईयू परिषद को भेज दिया।
इससे पहले सितंबर में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा था कि लगभग 17 वर्षों की बातचीत के बाद पूरा हुआ भारत-ईयू एफटीए दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा था कि तकनीकी हस्तांतरण, स्थानीय विनिर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत के औद्योगिक विकास के अगले चरण की आधारशिला बन सकते हैं।
जितिन प्रसाद ने इस बात पर भी जोर दिया था कि भारत में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों को केवल निवेश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संयुक्त उद्यमों और तकनीकी हस्तांतरण के माध्यम से देश की विनिर्माण और तकनीकी क्षमताओं को भी मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही एआई के व्यापक उपयोग से उत्पादकता बढ़ाने और उत्पादन लागत कम करने में मदद मिल सकती है, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











