Responsive Scrollable Menu

तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, घर लौट रहे बच्चे घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

जबलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक बच्चों से भरी हुई स्कूल की वैन को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई। वैन पलटने की वजह से 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। यह हादसा धनवंतरी नगर चौकी के गढ़ा रोड का है।

जिस स्कूल वैन को कार ने टक्कर मारी है वो ब्रिटिश स्कूल की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही घटना हुई मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही दौड़कर बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घर लौट रहे थे बच्चे

घटना के संबंध में सामने आ रही जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन संजीवनी नगर क्षेत्र से बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकली थी। जैसे ही यह गढ़ा रोड से धनवंतरी नगर की ओर आगे बढ़ी। वैसे ही कार ने टक्कर मार दी। जिस वजह से यह गंभीर हादसा हो गया।

वैन की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल हादसे में बच्चे घायल हो गए हैं। किसी बच्चे को कितनी चोट आई है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद पुलिस दोनों वाहनों से जुड़े दस्तावेज और मौके की स्थिति की जांच कर रही है।

शुरू हुई पुलिस की जांच

जैसे ही घटना की सूचना मिली संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दोनों वाहनों की जानकारी जुटा जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी में यह पता चला है कि कार तेज रफ्तार में थी। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Continue reading on the app

घर के अंदर रहने वालों में बढ़ता है Vitamin D Deficiency का खतरा, इन लक्षणों से पहचानें

सुबह से शाम तक ऑफिस, घर या किसी बंद जगह में रहने और धूप से दूरी बनाए रखने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी का असर हो सकता है। इस कमी के लक्षण कई बार इतने सामान्य होते हैं, लोग उनको काम का तनाव, नींद की कमी या बदलते मौसम से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह समझने की जरूरत है कि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों की सेहत के लिए अहम है।

इसलिए लगातार लक्षण रहने पर सिर्फ धूप लेना या सप्लीमेंट शुरू करना जरूरी नहीं किया है। वहीं जरूरत पड़ने पर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने विटामिन डी की कमी के लक्षण, संभावित असर और इसको दूर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

विटामिन D की कमी से दिखने वाले लक्षण

मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द महसूस होना
हड्डियों में दर्द होना
बार-बार बीमार पड़ना
लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना
शरीर या कमर के दूसरे हिस्सों में दर्द होना
सामान्य गतिविधियों या सीढ़ियां चढ़ने में मांसपेशियों की कमजोरी महसूस होना।
विटामिन डी की गंभीर कमी की स्थिति में हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो सकती है।

विटामिन डी की कमी का शरीर पर असर

शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के इस्तेमाल में विटामिन डी अहम भूमिका निभाता है।
इसकी लंबे या गंभीर समय तक रहने वाली कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
बच्चों में विटामिन जी की गंभीर कमी होने पर हड्डियों के विकास पर असर पड़ सकता है। वहीं वयस्कों में इसकी कमी होने पर कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
मांसपेशियों की ताकत पर भी इसका असर पड़ सकता है।
उम्रदराज लोगों में कमजोरी और गिरने के जोखिम को भी विटामिन डी की स्थिति को अहम माना जाता है।

क्या खाने से पूरी होगी कमी

कुछ खाद्य पदार्थों से भी विटामिन डी मिल सकता है। अंडे की जर्दी, वसायुक्त मछली और विटामिन डी से युक्त कुछ खाद्य पदार्थ इसके स्त्रोत हो सकते हैं। सिर्फ भोजन से पर्याप्त विटामिन डी प्राप्त करना पाना हर व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है।

अगर जांच में विटामिन डी की कमी आती है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिड डी की दवा या सप्लीमेंट लेना चाहिए। लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए।

किन लोगों को अधिक खतरा

जो लोग अधिकतर समय घर के अंदर रहते हैं, उनके शरीर में विटामिन डी की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी के अवशोषण से जुड़ी कुछ सेहत संबंधी

जो लोग ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हैं, उनके शरीर में विटामिन डी की कमी का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी के अवशोषण से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों में भी कमी हो सकती है।

अगर आपको लगातार कमजोरी, थकान या हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द बना रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर उचित जांच कराएं।

Continue reading on the app

  Sports

गुलाबी गेंद, ओवर-थ्रो और समय की बर्बादी पर ICC ने लागू किए नए नियम, क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच

आईसीसी ने क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए कुछ नए और क्रांतिकारी नियम को लागू करने का ऐलान किया है. इन नियमों में ट्रायल के तौर पर दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना भी शामिल है. इसके अलावा ओवर थ्रो और समय की बर्बादी करने वाले खिलाड़ियों को भी नकेल कसने के लिए नियमों में बदलाव की घोषणा की गई है. Thu, 1 Oct 2026 20:17:38 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माना लगाया है - अखिलेश | #cmyogi #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:04:56+00:00

Poochta Hai Bharat: झूठ की दुकान है Congress? | PM Modi Vs Rahul Gandhi | Vote Chori | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:04:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers