Congress पंजाब में बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष, Sachin Pilot की रिपोर्ट के बाद Warring की छुट्टी तय
चंडीगढ़, एक अक्टूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने का फैसला पार्टी के राज्य प्रभारी महासचिव सचिन पायलट द्वारा संगठन से ली गई प्रतिक्रिया के बाद किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पांच सितंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह पंजाब प्रभारी नियुक्त किए गए पायलट ने राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं और इसके बाद पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपी, ताकि नेतृत्व में बदलाव पर फैसला लिया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश इकाई में कई सप्ताह से चल रही अंदरूनी कलह के बीच वडिंग को बदला जाना तय है और नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग को अपने फैसले की जानकारी दे दी है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी पिछले कई दिनों से राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा कर रही थी और इसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का फैसला किया गया। कांग्रेस ऐसे नेता को नियुक्त करना चाहती है जो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के विभिन्न गुटों को साथ लेकर चल सके। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला आगामी चुनाव से पहले इस पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सिंगला के अलावा पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा के.पी. सिंह, राजा सांसी से विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं।
Husband Application: अमेरिकी महिला ने पति ढूंढने के लिए निकाला गूगल फॉर्म, आए 241 आवेदन
Woman Looking for Husband: अमेरिका की रहने वाली एरिन पैटरसन लाइफ पार्टनर ढूंढने के अपने अनोखे तरीके की वजह से वायरल हो रही हैं। उन्होंने गूगल फॉर्म के जरिए एक 'हसबैंड एप्लीकेशन' बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
