Surat-Udaipur Vande Bharat Express: नई वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू! जानिए इसका टाइम-टेबल, रूट, स्टॉपेज और किराए की सारी डिटेल
Surat-Udaipur Vande Bharat Express: सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को दक्षिण गुजरात और राजस्थान के बीच तेज सेमी-हाई-स्पीड रेल कनेक्शन मिलेगा। नई वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर, हफ्ते में छह दिन चलेगी। जानें टाइम-टेबल और किराए की डिटेल
Rajpal Yadav Viral Video: क्या मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को भगाया गया? वायरल वीडियो का सच आया सामने
Rajpal Yadav Viral Video: अभिनेता मुश्ताक खान के निधन के बाद बुधवार को मुंबई में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और उनके करीबी शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर जाने के लिए कहा गया था। हालांकि, दूसरे वीडियो में इसकी सच्चाई सामने आई है।
क्या राजपाल यादव को प्रेयर मीट से बाहर जाने के लिए कहा गया?
प्रेयर मीट के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें राजपाल यादव मीडिया से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है, “आपको बाहर भेजा जाएगा। हमने आपको समझाया... आप ऐसा क्यों कर रहे हो?”
Rajpal Yadav Left the Prayer Meet Of Mushtaq Khan pic.twitter.com/8NlHGJpPQ2
— Kishan kuliyal (@KishanlalK) October 1, 2026
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया गया कि राजपाल यादव के साथ प्रेयर मीट में बदसलूकी की गई और उन्हें वहां से बाहर जाने के लिए कहा गया। हालांकि, केवल इस वीडियो को देखने से पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।
दूसरे वीडियो में दिखी सच्चाई
इसी कार्यक्रम का एक दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें घटनाक्रम कुछ अलग नजर आता है। इस फुटेज में एक व्यक्ति प्रेयर मीट के दौरान राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद कार्यक्रम से जुड़े लोग उस व्यक्ति को वहां से जाने के लिए कहते हैं।
वीडियो में वह व्यक्ति अपनी गलती के लिए माफी मांगता है और अपना फोन रख लेता है। इसी दौरान वहां मौजूद मीडिया से जुड़े लोगों की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, “ये फोटो लेने की जगह है क्या?”
इस दूसरे वीडियो के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यक्रम में मौजूद टीम किसी अन्य व्यक्ति को सेल्फी लेने से रोक रही थी। ऐसे में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा यह दावा कि राजपाल यादव को ही प्रेयर मीट से बाहर निकाला गया था, पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से साबित नहीं करता।
प्रेयर मीट में शामिल हुए कई फिल्मी सितारे
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूनम ढिल्लों, राजपाल यादव, मुकेश ऋषि, राहुल रॉय, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, सुलभा आर्या, अखिलेंद्र मिश्रा, राखी सावंत, उपासना सिंह, अर्जुन फिरोज खान, अनंग देसाई, गजेंद्र चौहान, सुनील पाल और शहबाज खान समेत कई कलाकार नजर आए।
24 सितंबर को हुआ था मुश्ताक खान का निधन
मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके बिजनेस पार्टनर ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया था कि अभिनेता को पहले फेफड़ों का कैंसर हुआ था, जिसके इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में कैंसर दोबारा लौट आया और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुश्ताक खान ने कई दशकों तक फिल्मों और टेलीविजन में काम किया। सहायक और कॉमेडी भूमिकाओं के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। वह ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘हेरा फेरी’, ‘वेलकम’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे थे। ‘वेलकम’ में उनका किरदार उनके चर्चित कामों में गिना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi









