Responsive Scrollable Menu

Mirabai Chanu Asian Games: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने मीराबाई चानू से की मुलाकात, एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने पर दी बधाई

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से मुलाकात की। उन्होंने चानू की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी और उनकी मेहनत की जमकर तारीफ की।

Continue reading on the app

जान दांव पर लगा भारतीय पायलट ने छुड़ाया हाईजैक विमान! एक लाईन से नेतन्याहू-ट्रंप सब ने ठोका सलाम

इजराइयली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्लेन क्रैश रोकने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मछार की तारीफ की है। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मछार ने हमलावर का सामना किया। वह सच्चे हीरो हैं। वहीं पीएम मोदी ने कैप्टन की तारीफ करते हुए लिखा कि कैप्टन मछार हीरो हैं। भारत को उन पर गर्व है। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमले में घायल दूसरे पायलट की बहादुरी की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया। वहीं इजराइल एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ने भी फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मिथ मछार और इमरजेंसी के दौरान विमान में मौजूद राहत फ्लाइट के क्रू का शुक्रिया अदा किया है। एसोसिएशन ने स्मिथ मच्छार की बहादुरी की तारीफ भी की है। इन सबके बीच फ्लाई दुबई ने यूएई और इजराइल के बीच अपनी सभी उड़ाने अस्थाई तौर पर रोक दी हैं। एयरलाइन का कहना है कि जब तक जांच जारी है तब तक इजराइल आने जाने वाली उड़ाने सस्पेंड रहेंगी। जांच से सामने आने वाले फैक्ट्स के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: दुश्मन का पीछा करके...प्लेन हाइजैक की कोशिश के बाद इजरायल की कसम


वहीं इस घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार की हालत स्थिर बताई जा रही है। इंडियन एंबेसी के मुताबिक उनका सऊदी अरब के तबुक शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूतावास और जद्दा स्थित इंडियन काउंसिलेट उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं। घटना की जांच अभी जारी है। अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। 30 सितंबर को फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से इजराइल के तेलवी के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 174 लोग सवार थे। इनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि को पायलट ने कैप्टन स्मिथ मछार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान करीब 30 सेकंड में लगभग 14,000 फीट नीचे आ गया। विमान में पहले इमरजेंसी कोड 7700 भेजा गया। विमान से मतलब कि यह कोड भेजा गया। इसके बाद कुछ समय के लिए 7500 कोड भी भेजा गया जो विमान में हाईजैक का संकेत देता है। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की तरफ मोड़ा गया। इसी दौरान विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने कॉकपेट में पहुंचकर हमलावर को काबू करने की मदद की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Smit Machchhar की बहादुरी के कायल हुए Modi, Trump और Netanyahu, दुनियाभर के अखबारों ने की Indian Captain की जमकर तारीफ


रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में मौजूद दूसरे फ्लाई दुबई पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की। आखिरकार फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक प्लेन सुरक्षित उतरा और यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। घायल क्रू मेंबर्स को अस्पताल ले जाया गया। कैप्टन स्मिथ मछार इसी हमले में घायल हुए थे। अब सवाल आता है कि हमला करने वाला को पायलट कौन था और उसने क्यों ऐसा किया? इजराइयली अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को पायलट ओमान का नागरिक था। उसे सऊदी अरब में हिरासत में लिया गया है और वहीं जांच चल रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि को-पायलट ने कैप्टन मछार पर हमला करने के बाद कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश की। अभी तक आरोपी के मकसद की आधिकारिक पुष्टि हालांकि नहीं हुई है। घटना के बाद इजराइल ने भी अपने यहां आने वाले पायलटों की सिक्योरिटी चेकिंग बढ़ाने का फैसला किया है। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद पायलटों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को और सख्त किया गया है। घटना के बाद यात्रियों को तबुक से इजराइल पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट्स का इंतजाम किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में लगातार मजबूत होते कद के बीच सीमित ओवरों की टीम में उनकी जगह को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है। भारतीय टीम के लिए पंत ने 2 साल से ज्यादा समय से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है, जिससे 50 ओवर के क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल और बढ़ गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत ने भारत के लिए अब तक 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सबसे बड़ा वनडे स्कोर 125 रन नाबाद है, जो उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

अब विकेटकीपर की दौड़ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। ईशान किशन ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन वह अभी तक 50 ओवर की टीम में अपनी जगह नियमित नहीं कर पाए हैं। वहीं ध्रुव जुरेल को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में पंत के लिए वापसी का रास्ता आसान नहीं दिखता है।

खुद पंत भी मानते हैं कि टीम से बाहर होना तकलीफ देता है। उन्होंने खेल से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि किसी खिलाड़ी को जब झटका लगता है तो वापसी की उम्मीद हमेशा बनी रहती है। उनके मुताबिक खिलाड़ी को रोजमर्रा के करियर में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और अपने रास्ते पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है।

पंत ने यह भी कहा कि बाहर से लोग अलग-अलग राय दे सकते हैं, लेकिन खिलाड़ी को पता होता है कि वह कितनी मेहनत कर रहा है। उनका कहना है कि मौके का इंतजार करने के साथ सही समय आने पर उसे अपने प्रदर्शन से अपने पक्ष में बदलना भी जरूरी है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पंत की स्थिति पूरी तरह मजबूत नहीं है। संजू सैमसन इस प्रारूप में भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन की स्थिति और मजबूत हुई है। ईशान किशन भी जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं।

गौरतलब है कि पंत के पिछले 2 आईपीएल सीजन भी बल्ले से बहुत प्रभावी नहीं रहे हैं। 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत और 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। हालांकि, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। इसके अगले सीजन में पंत ने 28.36 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

इसके बावजूद पंत ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम में वापसी की कोशिश जारी रखेंगे। उनका मानना है कि उन्हें अब भी अपनी क्षमता दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लगातार बदल रहा है और ऐसे में खिलाड़ी को मौके का इंतजार करने के साथ मिले अवसर को प्रदर्शन में बदलना पड़ता है। यही कोशिश अब पंत की वापसी की राह तय करने वाली है।

Fri, 02 Oct 2026 22:27:00 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Smit Machchhar का खुलासा! | Flydubai Flight | PM Modi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:41+00:00

Mumbai CJP Protest: 'जेन नेक्स्ट मुंबई' ने CJP को खदेड़ा! | Gen Next Mumbai | CJP | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T17:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers