Responsive Scrollable Menu

फ्लाईदुबई विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले Pilot Smit Machhar के साहस की नेताओं ने की तारीफ

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की सराहना की जिन्होंने ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे।

इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसका मार्ग सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल मच्छार का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्र कैप्टन स्मित मच्छार के साथ खड़ा है और उनके असाधारण साहस पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने कर्तव्य और सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखा और विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाने में मदद की।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मच्छार का साहस, संयम और कर्तव्य के प्रति निष्ठा राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ नवीन ने कहा कि मच्छार ने दुनिया को दिखाया कि ‘‘सच्चा साहस’’ कैसा होता है और उनकी कार्रवाई से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपनी सुरक्षा से ऊपर दूसरों की सुरक्षा को रखा। भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है और सेवा तथा जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देश हमेशा याद रखेगा।’’ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि गंभीर खतरे के बीच कैप्टन मच्छार का असाधारण साहस राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मच्छार को ‘‘सच्चा नायक’’ बताया। गोयल ने कहा, ‘‘मौत के खतरे के सामने मच्छार का साहस एक भारतीय पायलट के बेहतरीन जज्बे को दर्शाता है। आज 140 करोड़ भारतीय गर्व से उनके साथ खड़े हैं।

उनके असाधारण शौर्य को सलाम और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।’’ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मच्छार का साहस ‘‘भारत के सर्वोत्तम मूल्यों’’ को दर्शाता है। चौहान ने कहा कि अपनी जान खतरे में होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने सबसे पहले दूसरों की सुरक्षा का ख्याल किया।

Continue reading on the app

Gurugram में शादी का झांसा देकर इटली की महिला से 1000 यूरो की ठगी, FIR दर्ज

गुरुग्राम, एक अक्टूबर इटली की एक महिला ने गुरुग्राम साइबर पुलिस से शिकायत की है कि गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्यार का झांसा देकर उससे 1,000 यूरो ठग लिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने का झूठा इरादा जताया था और पैसे मिलने के बाद उससे सारे संपर्क तोड़ लिए।।

अधिकारी ने बताया कि इटली में दर्ज शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से निराश महिला पाओला बर्तोलिनी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची और गुरुग्राम साइबर पुलिस से संपर्क किया। बर्तोलिनी ने साइबर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव फोगाट से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पुलिस अधिकारियों से अपनी मुलाकात का विवरण भी साझा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी की शिकायत करने इटली से आई हूं। शिकायत में एक एनआरआई (अनिवासी भारतीय) खाते के साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) का उल्लंघन, प्रेम संबंध का झांसा देकर ठगी करना, इंस्टाग्राम पर मादक पदार्थों का प्रचार और फर्जी ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक खातों को खाली करने का आरोप शामिल हैं। महिला ने दावा किया कि व्यक्ति गुरुग्राम में ही रहता है।’’ बर्तोलिनी ने कहा, ‘‘मैं एसीपी गौरव फोगाट से बात करने के बाद इटली से उड़ान भरकर गुरुग्राम साइबर थाने पहुंची।

उन्होंने तुरंत मेरी मदद की और अपनी शानदार टीम को इसकी जानकारी दी। पूरी साइबर टीम बहुत पेशेवर और मददगार थी।’’ महिला ने कहा कि उसने इटली में भी अपराध की शिकायत की थी, लेकिन वहां इस मामले में लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई क्योंकि दोनों सरकारों को समन्वय करना होता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इटली में इस तरह के अपराध को कमतर आंका जाता है, जबकि यह बहुत बड़ा और गंभीर अपराध है।

पुलिस अधिकारी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार कर रही हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस देश और विदेश से मिलने वाली साइबर अपराध की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऐसे मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी फोगाट ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी और बैंक खाते के विवरण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Video: बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने कैसे बनाए 80 रन, सुनिए खुद उनकी जुबानी

ईशान किशन ने हांगझोऊ में मुश्किल पिच पर अपनी महत्वपूर्ण पारी पर चर्चा की, जिसमें 150 रन के लक्ष्य तक पहुंचने की टीम की रणनीति पर जोर दिया गया। उन्होंने विकेट की कठिनाइयों, व्यक्तिगत उपलब्धियों पर सामूहिक लक्ष्यों पर टीम के ध्यान और एक बहु-खेल आयोजन में भारत के लिए खेलने के अनूठे दबाव पर प्रकाश डाला। किशन ने भाषा बाधाओं के बावजूद स्थानीय समर्थन के साथ अपने सकारात्मक अनुभव भी साझा किए। Thu, 1 Oct 2026 15:02:43 +0530

  Videos
See all

Flydubai Flight FZ1073: Captain Smit की बहादुरी को Ram Mohan Naidu का सलाम #shorts #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T09:35:58+00:00

हमलावर को काबू करने वाले यात्री से मिले नेतन्याहू! #israel #netanyahu #flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T09:38:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers