Responsive Scrollable Menu

भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है: वीरेंद्र सहवाग

भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है: वीरेंद्र सहवाग

Continue reading on the app

UPSC के 100 साल पूरे:PM मोदी ने बुक, सिक्का और डाक टिकट जारी की; एजेंसी के कराए एग्जाम में 12 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में पहुंचे। मोदी ने सबसे पहले फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने वाले पायलट स्मित मच्छर का जिक्र किया। कल एक हिंदुस्तानी पायलट ने स्मित ने 9-11 होने से बचा लिया। आज मेरी उनके माता-पिता से बात हुई। आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि स्मित की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें। पीएम मोदी ने लोक सेवा आयोगों से जुड़े 100 ऐतिहासिक फैसलों पर आधारित किताब का लोकार्पण किया। साथ ही शताब्दी स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट भी जारी की। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… मोदी के भाषण की खास बातें 1. सुभाष चंद्र बोस ने संस्कृत में पेपर लिखा था UPSC के 100 साल एक उत्सव है। इसे लाखों लाख स्टूडेंट्स जीते हैं। हर भारतवासी को इस संस्था पर विश्वास है। 100 साल की यात्रा में पीढ़ियां, सरकार, टेक्नोलॉजी, सिलेबस बदले, लेकिन UPSC पर भरोसा आज भी उतना ही अटूट है। मैं एक गैलरी को देख रहा था। 1920 में सुभाष चंद्र बोस जब इस प्रक्रिया यानी आईसीएस से गुजरे तो उसकी पूरी जानकारी इस गैलरी में है। उस समय अंग्रेजों की हुकूमत थी, लेकिन तब संस्कृत का पेपर होता था और सुभाष जी ने संस्कृत में पेपर लिखा था। 30 सितंबर से शुरू हुआ दो दिवसीय आयोजन UPSC का शताब्दी समारोह 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। पहले दिन भारत मंडपम में ‘शताब्दी समारोह- मंथन’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें कई विषयों पर चर्चा और पैनल आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देशभर के राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और UPSC के अधिकारी शामिल हुए। UPSC परीक्षा प्रक्रिया के बारे में जानें… UPSC एक संवैधानिक संस्था है, जिसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 315 में है। परीक्षा में प्रश्न कई विशेषज्ञों की मदद से तैयार किए जाते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में कोडिंग की व्यवस्था होती है, जिससे जांच के दौरान परीक्षक को उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर पता नहीं चलता। इंटरव्यू में भी उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखी जाती है। इसके बावजूद UPSC पर तीन बड़े सवाल उठे हैं… फर्जी सर्टिफिकेट विवाद: पूजा खेडकर मामले के बाद खुलासा हुआ कि उम्मीदवारों ने फर्जी दिव्यांगता (PwBD) और नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी सर्टिफिकेट लगाकर आरक्षण लिया। आयोग पर समय रहते दस्तावेजों की जमीनी जांच न करने के आरोप लगे। सीसैट और भाषा भेदभाव: 2011 में लागू सीसैट पेपर में अंग्रेजी और मैथ्स के ऊंचे स्तर के चलते हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं के छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाया। साथ ही, सवालों के खराब हिंदी अनुवाद पर भी लगातार विवाद रहा। पारदर्शिता और लेटरल एंट्री: प्रीलिम्स की आंसर-की और कट-ऑफ पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी करने पर छात्रों ने आपत्ति जताई। वहीं, बिना यूपीएससी परीक्षा के बड़े पदों पर सीधे निजी क्षेत्र से अफसरों की भर्ती (लेटरल एंट्री) से मेरिट और आरक्षण प्रणाली कमजोर होने के सवाल उठे।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 के 15वें दिन भारतीय एथलीटों के लिए एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी, जिसमें क्वालीफिकेशन राउंड के साथ मेडल इवेंट भी होंगे. इसके अलावा मेंस क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के साथ गोल्ड मैच है. वहीं, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में भारत की मेडल के लिए मजबूत चुनौती है. ऐसे में जानते हैं क्या पूरे दिन का शेड्यूल. Sat, 3 Oct 2026 00:04:46 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर | Salary Hike | DA Hike | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T23:00:27+00:00

Smit Machchhar News : कैप्टन माछर की 'हनुमान कहानी'.. पाकिस्तान को हजम नहीं? | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T23:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers