Bigg Boss 20: मिड वीक में इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, कैप्टेंसी के दावेदारों ने घर से निकाला बाहर
Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काफी धमाल देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर रिश्तों से लेकर गेम तक में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. 'बिग बॉस' के घर में कब किसका गेम पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. इस बीच अब घर में मीड वीक एविक्शन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, शो से किसका पत्ता कटने वाला है.
लेटेस्ट एपिसोड में मचा धमाल
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी को लेकर टास्क देखने को मिला. लड़कों और लड़कियों में अलग-अलग टास्क हुआ. जिसमें लड़कियों में माही विज और उदिति सिंह दावेदार बने वहीं, लड़कों में यंग डीएस को एक बार फिर से कैप्टन बनने की दावेदारी मिल गई है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में उदिती सिंह (Uditi Singh), माही विज (Mahhi Vijj) और यंग (Yung DSA) को एक खास स्पेशल पावर दी जाएगी, जिसके तहत वो घर से एक सदस्य को बाहर कर देंगे.
किसका होगा मीड वीक एविक्शन?
'बिग बॉस' के घर में कब किसका गेम पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. अब 'बिग बॉस 20' के घर में पहला मिडवीक इविक्शन देखने को मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी के दावेदारों को किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनने का मौका मिला. इस दौरान तीनों ने रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) को निशाना बनाया. इसकी एक बड़ी वजह ये भी बताई गई कि रीति पहले ही अपनी एक लाइफलाइन गंवा चुकी थीं. ऐसे में उनके पास खुद को बचाने का मौका नहीं था और आखिरकार उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.
MID WEEK EVICTION ????#RhitiTiwari has been evicted from Bigg Boss House.#BiggBoss #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/2TRP8kJAEf
— Bigg Boss Scope (@BiggBossScope) September 30, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी को कंटेस्टेंट्स ने बताया 'वाहियात', फिर ऐसे पलटा पासा दोबारा बन गए दावेदार
गाली देने की वजह से चर्चा में आई
बता दें, रीति तिवारी 'बिग बॉस' के घर में रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थीं. उन्होंने शो में अपने इस सपने को लेकर कई बार बात भी की थी. हालांकि, उनका ये सपना बिग बॉस के घर में पूरा नहीं हो सका. शो में रीती तिवारी गाली देने की वजह से काफी चर्चा में रही. पिछले विकेंड पर सलमान खान ने उन्हें काफी समझाया था और और अपनी गलतियों पर ध्यान देने की सलाह भी दी थी. तब से ही वो सभी कंटेस्टेंट की हिट लिस्ट में थी. वहीं, अब वो बाहर हो गई हैं.
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
वहीं, कई रिपोर्ट्स ये भी सामने आ रही हैं कि रीती के बाद इस वीकेंड पर एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रीती के साथ 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे. इनमें आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), माही विज (Mahhi Vij), स्काउट ओपी, अमन गांधी (Aman Gandhi), कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम शामिल हैं. वहीं अब देखने होगा की रीती के बाद कौन घर से बाहर जाता है. वहीं, बता दें, 'बिग बॉस 20' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और टीवी पर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का कब्जा, छाप डाले करोड़ों
ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 में मचाई तबाही, श्रीलंका के खिलाफ 2 चौके और 4 छक्के ठोक जड़ा तूफानी अर्धशतक ठोक
Ishan Kishan : भारत के 28 वर्षीय बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 में धमाल मचा दिया है. उन्होंने अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ दी है. ईशान के बल्ले से अर्धशतकीय पारी भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल-2 में आई है. उन्होंने भारतीय पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया और तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. बिहार का लाल इस समय भी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहा है.
दरअसल, आज यानी 1 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल-1 एशियन गेम्स 2026 में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका के कप्तान सहन अराचिगे ने टॉस जीता और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम के लिए ईशान किशन ने मुश्किल वक्त में शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर की ओर पहुंचाया.
Leading the way for #TeamIndia ????
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Ishan Kishan brings up a 33-ball half-century in the semi-final ????
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames | @ishankishan51 pic.twitter.com/4vR35HRQKs
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद टीम के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़या और फिर अक्षर पटेल और शिवम दुबे के साथ अपनी पारी को बुना. ईशान किशन इस मैच में 33 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक पूरा किया.
1️⃣0️⃣0️⃣ up in the 13th over.
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Axar Patel and Ishan Kishan are in the middle for #TeamIndia ????
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames | @ishankishan51 | @akshar2026 pic.twitter.com/Z7FEsJa18M
ईशान किशन इस समय तक 41 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनका साथ शिवम दुबे 3 दे रहे हैं. भारत अब तक यानी 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बना चुकी है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिए टक्कर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











