वैभव सूर्यवंशी का जापान में तहलका, एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में की श्रीलंका बॉलर्स की कूटाई, मात्र 21 बॉल में ठोके इतने चौके-छक्के
Vaibhav Sooryavanshi : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में बल्ले के साथ तबाही मचा डाली. उन्होंने जापान में अपने बल्ले का हुनर दिखाया और चौके-छक्के ठोक मैदान पर आए फैंस का मजकर मनोरंजन किया. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जा रहा है. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार है. ऐसे में इस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी को खेलना का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से पकड़ लिया.
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उनके सामने एक के बाद एक दो विकेट गिर गए. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ही 7-7 रन बनाकर आउट हो गए और 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ये सभी देखते रहे लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खेल में कोई बदलाव नहीं किया.
Vaibhav Sooryavanshi is opening in the semifinal ???? pic.twitter.com/zZLHqn0QRC
— ONE7 (@17pixles) October 1, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी ने अपना अटैंकिंग खेल जारी रखा और मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते रहे. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और शानदार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी 21 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 6 चौके और 2 छ्कके अपनी पारी के दौरान लगाए. इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 180.95 का रहा था.
A fiery cameo by Vaibhav Sooryavanshi up top ????
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
He walks back for 38(21) and #TeamIndia are 62/3 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/bmBm1W8Acn
ईशान और अय्यर क्रीज पर मौजूद
इस समय भारत की ओर से क्रीज पर ईशान किशन (13) और श्रेयस अय्यर (9) रन बनाकर खेल रहे हैं. अब तक इस मुकाबले में 9 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय क्रिकेट टीम 3 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी है. अभी तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों का आना बाकी है, जो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं.
???? Toss ????
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Sri Lanka have won the toss and elected to bowl first in the #AsianGames Semi-final.
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#TeamIndia pic.twitter.com/uk8Zemm44P
भारत और श्रीलंका की प्लेइंग-11
भारत - वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका - लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थारिंडु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो.
ये भी पढ़ें : Asian Games 2026: गोल्ड से ज्यादा भारत के नाम सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल क्यों? आंकड़ों से समझिए पूरी कहानी
लोग कहते थे 'तू भीख मांगेगा', मां कहती थी 'तू बड़ा नाम कमाएगा', बौनेपन के तानों से टूटा एक्टर फिर बदला मुकद्दर
KK Goswami Bullied Due To Dwarfism: किस्मत ने बचपन से ही इस एक्टर का इम्तिहान लिया. कद को लेकर लोगों ने खूब ताने मारे। कोई मजाक उड़ाता तो कोई भविष्य को लेकर डराता. पड़ोसियों तक ने कह दिया था कि बड़ा होकर इसे भीख मांगनी पड़ेगी. लेकिन मां को अपने बेटे पर पूरा भरोसा था. वह कहती थीं कि एक दिन यही बच्चा बड़ा नाम कमाएगा. इन बातों के बीच उसने सपने देखना नहीं छोड़ा. मुंबई पहुंचा तो वहां भी संघर्ष कम नहीं था. कई दिन भूखे रहना पड़ा. छोटे-छोटे किरदार मिले. मगर एक वक्त ऐसा आया, जब वही चेहरा घर-घर पहचाना जाने लगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







