Responsive Scrollable Menu

राजस्थान: 15 अक्टूबर तक सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, 16 से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग का आदेश

राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। सरकारी स्कूलों के समय परिवर्तन के संबंध में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 30 सितंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1 से 15 अक्टूबर तक स्कूल समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 16 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू कर दी जाएगी।

बता दें कि आमतौर पर राजस्थान में 1 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों में शीतकालीन समय सारणी लागू कर दी जाती है, जो सुबह 10 से 4 बजे तक लागू रहती है, लेकिन बदलते मौसम, गर्मी और उमस के साथ छात्रों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने समय में प्रस्तावित बदलाव को फिलहाल टाल दिया है। छात्रों और शिक्षकों को फिलहाल अपनी दिनचर्या में किसी तरह का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी।

शिक्षा विभाग के फैसले के बाद राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक यथावत यानि सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से सभी सरकारी स्कूलों में शीतकालीन समय लागू होगा और स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

यह शीतकालीन समय 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विद्यालयों की अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित ‘शिविरा पंचांग’ के अनुसार ही संचालित होंगी।

क्या लिखा है आदेश में

निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार,राज्य के समस्त एकल पारी के स्कूलों के संचालन समय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन 01 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होना था, निर्देशानुसार उक्त तिथि में संशोधन करते हुए अब स्कूल समय परिवर्तन 16 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी किया जाता है। 15 अक्टूबर, 2026 तक समस्त विद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था यथावत् लागू रहेगी। समस्त संबंधित अधिकारी एवं संस्था प्रधान उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करें। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है। इसके अतिरिक्त स्कूलों की शेष सभी गतिविधियां शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी।

 

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 में भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, सस्ते में लौटे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी की शानदार शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। दरअसल श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने चौके से पारी की शुरुआत की और खबर लिखे जाने तक 38 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

दरअसल श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की। वैभव ने पहले ही ओवर में थारिंदु रत्नायके की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद भारत को लगातार दो झटके लगे और दोनों अनुभवी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।

अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के से की थी

वहीं अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के से की थी, लेकिन दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने कैच किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन भी आउट हो गए। संजू ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए और अपनी पारी में एक चौका लगाया। थारिंदु रत्नायके ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। संजू शॉट खेलने में देर कर गए और गेंद सीधे मिडिल-लेग स्टंप पर जा लगी।

वैभव सूर्यवंशी पर आई पारी संभालने की जिम्मेदारी

दरअसल दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी पर आ गई। 15 साल के वैभव ने शुरुआत में ही चौका लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया था। अभिषेक और संजू के आउट होने के बाद उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 5.4 ओवर में 58 रन बना लिए थे और टीम के दो विकेट गिर चुके थे। वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि नए बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। भारतीय टीम के लिए शुरुआत में दोनों विकेट गिरने के बाद अब नजर वैभव और श्रेयस की साझेदारी पर है। भारत की प्लेइंग-11 में वैभव के साथ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ऊपर के क्रम में रखा गया था। दोनों के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। अब भारतीय पारी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी इन दोनों बल्लेबाजों पर है।

भारत की प्लेइंग-11 पर डालें नजर

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका की प्लेइंग 11:

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, थारिंडु रथनायके, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ.

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

विधायक Anant Singh बोले- '500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे' | #AnantSingh #JDU #JanSuraaj #BiharPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:39:22+00:00

MS Dhoni पत्नी साक्षी के साथ Hyderabad पहुंचे | #MSDhoni #SakshiDhoni #Hyderabad #Cricket #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers