Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 में भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला, सस्ते में लौटे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी की शानदार शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। दरअसल श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने चौके से पारी की शुरुआत की और खबर लिखे जाने तक 38 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

दरअसल श्रीलंकाई कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की। वैभव ने पहले ही ओवर में थारिंदु रत्नायके की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद भारत को लगातार दो झटके लगे और दोनों अनुभवी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।

अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के से की थी

वहीं अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के से की थी, लेकिन दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने कैच किया। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन भी आउट हो गए। संजू ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए और अपनी पारी में एक चौका लगाया। थारिंदु रत्नायके ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। संजू शॉट खेलने में देर कर गए और गेंद सीधे मिडिल-लेग स्टंप पर जा लगी।

वैभव सूर्यवंशी पर आई पारी संभालने की जिम्मेदारी

दरअसल दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी पर आ गई। 15 साल के वैभव ने शुरुआत में ही चौका लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया था। अभिषेक और संजू के आउट होने के बाद उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 5.4 ओवर में 58 रन बना लिए थे और टीम के दो विकेट गिर चुके थे। वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि नए बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। भारतीय टीम के लिए शुरुआत में दोनों विकेट गिरने के बाद अब नजर वैभव और श्रेयस की साझेदारी पर है। भारत की प्लेइंग-11 में वैभव के साथ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ऊपर के क्रम में रखा गया था। दोनों के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। अब भारतीय पारी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी इन दोनों बल्लेबाजों पर है।

भारत की प्लेइंग-11 पर डालें नजर

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका की प्लेइंग 11:

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, थारिंडु रथनायके, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ.

Continue reading on the app

KBC 18 की शूटिंग में फिसलकर गिरे अमिताभ बच्चन: घुटने में लगी चोट, बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

Amitabh Bachchan Knee Injury: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड में अमिताभ बच्चन इस बार अपने तय अंदाज में स्टेज पर खड़े नजर नहीं आए। उन्होंने शुरुआत से ही कुर्सी पर बैठकर शो को आगे बढ़ाया और बाद में इसकी वजह भी बताई।

सेट पर हुआ हादसा
अमिताभ ने बताया कि एक दिन पहले शूटिंग के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया था। वह गिर पड़े, जिससे उनके घुटने में चोट आ गई। इसी वजह से अगले दिन उन्हें खड़े रहने में परेशानी महसूस हो रही थी। बिग बी ने बताया कि आमतौर पर वह स्टेज के बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग करते हैं, लेकिन चोट के कारण इस बार उन्होंने बैठकर ही शुरुआत करने का फैसला किया।

बिग बी ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट
अमिताभ ने अपनी चोट को लेकर यह भी कहा कि यह कोई गंभीर चोट नहीं है। हालांकि, खड़े होने में थोड़ी परेशानी थी, इसलिए उन्होंने खुद को ज्यादा तकलीफ देने के बजाय कुर्सी पर बैठना सही समझा। चोट की जानकारी सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

ब्लॉग में भी की थी ‘जीवित रहने’ की बात
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं। 25 और 26 सितंबर के ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने जिंदगी और आने वाली पीढ़ी को लेकर लिखा था। उन्होंने लिखा था कि लोग अक्सर सोचते हैं कि आगे क्या होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि यह चिंता की बात नहीं, बल्कि यह सोचने वाली बात है कि अगली पीढ़ी अपने जीवन में आगे कैसे बढ़ेगी और सबसे जरूरी बात, कैसे जीवित रहेगी।

पहले भी शूटिंग में लगी थी चोट
अमिताभ को इससे पहले भी शूटिंग के दौरान चोट लग चुकी है। मार्च 2023 में ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके दाहिने पसली वाले हिस्से में चोट लगी थी। उनकी मांसपेशियों में भी खिंचाव आया था। उस समय अमिताभ को चलने और सांस लेने में दर्द हो रहा था। इसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा काम शुरू कर दिया था।

26 साल से KBC का हिस्सा हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ शुरुआत से जुड़े हुए हैं। शो का पहला सीजन 3 जुलाई 2000 को शुरू हुआ था और अमिताभ ने इसे होस्ट किया था।
सिर्फ तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने शो की मेजबानी की थी। इसके अलावा अमिताभ हर सीजन में KBC के होस्ट रहे हैं। अब शो का 18वां सीजन चल रहा है और KBC को शुरू हुए 26 साल पूरे हो चुके हैं।

यह भी पढ़े- विमल इलायची विज्ञापन पर फंसे शाहरुख-अजय-टाइगर; FDA के नोटिस का दिया जवाब

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Kanye West's Russia shows officially cancelled after weeks of uncertainty. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:16+00:00

Parshad House Theft : पार्षद के घर बड़ी चोरी, वारदात के बाद पुलिस जांच तेज! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers