EaseMyTrip Apple Pay: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने भारत में Apple Pay के साथ हाथ मिलाया है। अब आईफोन यूजर्स अपनी फ्लाइट या होटल की बुकिंग का पेमेंट पलक झपकते ही कर सकेंगे। कंपनी के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने इसे यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम बताया है।
NSE News: जैसे 50 दिग्गज कंपनियों के शेयरों के मूवमेंट को ट्रैक करने वाले निफ्टी (Nifty) इंडेक्स के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग होती है, वैसे ही अब बॉन्ड मार्केट में होने वाला है। एनएसई को कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल चुकी है। जानिए अभी कौन सी अहम मंजूरी बाकी है
शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला 2 अक्टूबर को चीन से होगा। बता दे कि नवनीत कौर पदम श्री अवार्ड सम्मानित कोच बलदेव सिंह की स्टूडेंट है
भारतीय टीम के इस शानदार सफर में शाहाबाद की बेटी एवं अनुभवी खिलाड़ी नवनीत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टूर्नामेंट में नवनीत कौर ने अब तक करीब 10 गोल दागकर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। वह भारतीय आक्रमण पंक्ति की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।
परिवार से मिलने पहुंचे चेयरमैन सुभाष कलसाना भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना बुधवार को नवनीत कौर के घर पहुंचे और उनके पिता बूटा सिंह, माता बलविंदर कौर तथा भाई युवराज सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर सुभाष कलसाना ने कहा कि नवनीत कौर ने अपने शानदार खेल से न केवल शाहाबाद बल्कि पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शाहाबादवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारी बेटी भारतीय टीम की ओर से देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही है।
स्वर्ण पदक से एक कदम दूर भारतीय टीम कलसाना ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम अब स्वर्ण पदक से केवल एक कदम दूर है। पूरे देश की नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय बेटियां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। उन्होंने नवनीत कौर और पूरी भारतीय टीम को फाइनल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशवासियों की दुआएं और करोड़ों भारतीयों का समर्थन टीम के साथ है।
गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले एशियन गेम्स में 1982 में स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम के पास 44 वर्ष बाद फिर से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास दोहराने का अवसर है। इस दौरान रजत बंसल, पार्षद ईशा सचदेवा, युवराज सिंह, अधिवक्ता मनदीप रावा, पूर्व वाइस चेयरमैन रिंकू चहल और रिंकू बैरागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।