Responsive Scrollable Menu

2 अक्टूबर को नहीं रहेगा 'No UPI Day', व्यापारियों ने वापस ली हड़ताल

No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'No UPI Day' नहीं रहेगा. वित्त मंत्री से बातचीत के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध वापस ले लिया है. जानिए पूरा मामला और नई मर्चेंट फीस का अपडेट.

The post 2 अक्टूबर को नहीं रहेगा 'No UPI Day', व्यापारियों ने वापस ली हड़ताल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Flydubai Mid Air Emergency | 34,000 फुट की ऊंचाई पर हवा में हाईजैक जैसा ड्रामा! खून से लथपथ भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें, PM Modi और नेतन्याहू ने कहा- 'रियल हीरो'

दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) की उड़ान FZ1073 में हवा में 34,000 फुट की ऊंचाई पर मौत का भयानक नंगा नाच देखने को मिला। विमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश करने की नाकाम कोशिश की। इस दौरान भारतीय मुख्य कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर सह-पायलट का डटकर मुकाबला किया और 27 बच्चों समेत 174 यात्रियों की जान बचा ली। विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से गिरकर 17,000 फुट पर आ गया था, जिसे बाद में सऊदी अरब के तबूक शहर में आपातकालीन लैंडिंग कराकर सुरक्षित उतारा गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘नायक’’ करार दिया और कहा कि उनके साहस पर देश को गर्व है। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कैप्टन मच्छार की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और ‘‘बड़ी त्रासदी’’ टाली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे। इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। 

बाद में उसका मार्ग सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं। सबसे गंभीर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और बड़ी त्रासदी टाली।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

 बुधवार रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘सच्चा नायक’’ बताया। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का प्रतिरोध किया तथा कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्री तथा चालक दल के सदस्य हमलावर को काबू में कर पाए। इससे हवा में एक भयावह दुर्घटना टल गई।’’ इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने इजराइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई। मैं कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह सच्चे नायक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम।’’ सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पायलट खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की ‘गैली’ में पीठ के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

अपने पहले के बयान में नेतन्याहू ने कहा था कि एक इजराइली यात्री ने उन्हें बताया कि विमान तेजी से घूमने लगा और नीचे उतरने लगा। इसके बाद यात्री और चालक दल का एक सदस्य कॉकपिट में घुसने में कामयाब रहा और दोनों ने मिलकर उस पायलट पर काबू पाया, जिसने विमान की प्रणाली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के दौरान मच्छार पर चाकू से हमला किया था। नेतन्याहू के अनुसार, चालक दल का एक अन्य सदस्य इसके बाद कॉकपिट में पहुंचा और विमान को स्थिर करने में मदद की।

 उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन नायकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने असाधारण सूझबूझ और साहस का प्रदर्शन किया। उन्होंने कई लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।’’ नेतन्याहू ने कहा कि विमान तबूक हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री खतरे से बाहर थे। उन्होंने इस स्थिति पर चर्चा करने के लिए अपने सुरक्षा प्रमुखों के साथ बैठक भी की। इजराइली संसद ‘क्नेसेट’ के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने भी मच्छार की सराहना की और कहा कि इजराइल के लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

Continue reading on the app

  Sports

Video: दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बड़ी साझेदारी के दौरान क्या क्या किया?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हालिया दोहरा शतक चर्चा का विषय बन गया है। 50 ओवर फील्डिंग के बाद लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना उनकी दृढ़ता और एकाग्रता को दर्शाता है। इस प्रदर्शन ने टीम में जबरदस्त आत्मविश्वास भरा है, जो भविष्य के मैचों के लिए एक मजबूत मिसाल कायम करता है। शर्मा का अनोखा जश्न इस उपलब्धि को और यादगार बनाता है। #Cricket #RohitSharma #DoubleCentury #TeamIndia #SportsNews Thu, 1 Oct 2026 20:05:10 +0530

  Videos
See all

स्मित मच्छार को इस तरह किया था घायल, वीडियो आया सामने #flydubai #flightattack #aviationnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:45:35+00:00

Rahul Gandhi on SIR: SIR पर छिड़ा देश में सियासी घमासान | Sudhanshu Trivedi | Somnath Bharti | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers