सेंसेक्स 150 अंक, निफ्टी 30 अंक नीचे:ऑटो और मीडिया शेयरों में बिकवाली; विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹19 हजार करोड़ के शेयर बेचे
शेयर बाजार में आज यानी 1 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 150 अंक नीचे 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की गिरावट है, ये 22,600 के स्तर पर है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में आज तेजी अमेरिकी बाजार में 30 सितंबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 19 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में गिरावट रही थी
खाद्य आपूर्ति को हथियार बनाने और वैध सुरक्षा उपायों में अंतर जरूरी: Piyush Goyal
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, एक अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और खाद्य सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए देशों द्वारा अपनाए गए सही उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना आवश्यक है। यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग का स्रोत बना रहे। गोयल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बात पर भी जोर दिया कि हमें खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और देशों द्वारा अपनी घरेलू नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा खाद्य सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनाए गए वैध उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना चाहिए।’’ मंत्री ने बुधवार को जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में ‘दबाव डालने वाली व्यापारिक कार्रवाई के जरिए खाद्य पदार्थों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया था।
इससे पहले, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान पूरे वर्ष चार कार्यक्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें खाद्य पदार्थों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल, संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन, सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) सिद्धांत और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में जबरन श्रम का मुद्दा शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi










