Responsive Scrollable Menu

खाद्य आपूर्ति को हथियार बनाने और वैध सुरक्षा उपायों में अंतर जरूरी: Piyush Goyal

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, एक अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और खाद्य सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए देशों द्वारा अपनाए गए सही उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना आवश्यक है। यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग का स्रोत बना रहे। गोयल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बात पर भी जोर दिया कि हमें खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और देशों द्वारा अपनी घरेलू नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा खाद्य सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनाए गए वैध उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना चाहिए।’’ मंत्री ने बुधवार को जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में ‘दबाव डालने वाली व्यापारिक कार्रवाई के जरिए खाद्य पदार्थों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया था।

इससे पहले, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका ने जी20 की अध्यक्षता के दौरान पूरे वर्ष चार कार्यक्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें खाद्य पदार्थों का हथियार के तौर पर इस्तेमाल, संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन, सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) सिद्धांत और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में जबरन श्रम का मुद्दा शामिल है।

Continue reading on the app

महंगाई का बड़ा झटका! विमान ईंधन ATF ₹16/लीटर तो कमर्शियल LPG ₹62.59 हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने बृहस्पतिवार से विमान ईंधन (ATF - Aviation Turbine Fuel) और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद हवाई सफर महंगा होने के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट में खाना-पीना भी महंगा हो सकता है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी। तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ईंधन की कीमतें विमानन कंपनियों की लागत को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक हैं। 

विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 62.59 रुपये बढ़ाई गई है। सितंबर में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीनों में इसकी कीमत क्रमश: 183.50 रुपये और 192 रुपये घटाई गई थी। ये कटौती जून में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद की गई थी। उस समय वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों के कारण वाणिज्यिक एलपीजी महंगी हो गई थी। फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,373 रुपये बढ़कर 1,740.50 रुपये से 3,113.50 रुपये हो गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में इसमें कमी की गई।

 ताजा बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर के आधार पर किए गए हैं। एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमतें अलग हो सकती हैं। घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये ही रहेगी। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आने के बाद मार्च से जून के बीच घरेलू रसोई गैस की कीमत 89 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अभी इनके दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

Video: शुभमन गिल और रोहित की पारी पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने दिया घुमाने वाला बयान

भारत के हालिया क्रिकेट मैच का गहन विश्लेषण! टीम की शानदार बल्लेबाजी, बड़े स्कोर का पीछा करने की चुनौतियाँ और सपाट पिचों का प्रभाव। शुभमन गिल का विश्व रिकॉर्ड 200 रन। कोच विरोधियों को रोकने और आगामी टूर्नामेंटों के लिए विभिन्न खेल परिस्थितियों की तैयारी पर रणनीति साझा करते हैं। Thu, 1 Oct 2026 14:15:16 +0530

  Videos
See all

Ram Gopal Yadav। Samajwadi Party: “...हम बहुत दिनों से नंबर 1 हैं”। #shorts #viral #upnews #spvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:44:23+00:00

पत्नी से परेशान होकर डिलीवरी बॉय ने की आत्महत्या | #uttarpradesh #noida #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers