ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले नकाब बांध निकले अभिजीत दीपके; क्या वजह बताई
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आंदोलन चलाने जा रहे अभिजीत दीपके मुंबई में सड़क पर नकाब बांधकर चलते दिखे। उन्होंने कहा कि कई महीनों बाद ऐसा अनुभव कर पाए हैं।ो
HTET Revised Result 2026: हरियाणा TET का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, bseh.org.in से ऐसे करें डाउनलोड
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना संशोधित परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिवाइज्ड रिजल्ट देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
इससे पहले बोर्ड ने HTET Result 2026 का परिणाम 5 अगस्त 2026 को जारी किया था। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया गया था। अब बोर्ड ने संशोधित परिणाम जारी किया है।
HTET Revised Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिवाइज्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब HTET Revised Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका संशोधित रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जुलाई में हुई थी हरियाणा TET परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद 6 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी।
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 5 अगस्त 2026 को जारी किया था। अब संशोधित परिणाम जारी किया गया है।
2.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
HTET 2026 के लिए करीब 2,33,294 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,92,220 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संशोधित परिणाम को ध्यान से चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









