Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, भारत से हो सकती है गोल्ड मेडल के लिेए टक्कर

Asian Games 2026 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका टक्कर अब भारत से हो सकती है. ऐसे में एशियन गेम्स 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच फैंस को देखने के लिए मिल सकता है.

ये भी पढ़ें : 'प्रेशर कभी भी हम पर नहीं था...' शुभमन गिल का बयान हुआ वायरल, बताया तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में किन खिलाड़ियों को देंगे मौका

Continue reading on the app

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 4 लोगों की मौत का दावा; बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमले की खबर सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गरम्सिर जिले में हुई इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

दो रिहायशी मकानों को बनाया गया निशाना

स्थानीय प्रांतीय अधिकारी मौलाना शेर मोहम्मद वहदत के अनुसार, हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले में कई लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव का काम किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में चार लोगों की जान गई है और छह लोग घायल हुए हैं. स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, हमले से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान की ओर से इस विशेष हमले को लेकर उपलब्ध जानकारी और अफगान अधिकारियों के दावों के बीच अंतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

पहले भी हो चुके हैं हवाई हमले

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकवादी समूहों को लेकर चिंता जताता रहा है, जबकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हवाई हमलों और सीमा पर झड़पों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सितंबर में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान ने इन हमलों को सैन्य ठिकानों और ड्रोन गतिविधियों से जुड़े ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताया था, जबकि अफगान अधिकारियों ने नागरिकों के मारे जाने का दावा किया था.

बढ़ते तनाव से क्षेत्र में चिंता

लगातार हो रही सीमा झड़पों और हवाई हमलों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है. सीमा विवाद के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं. ऐसे में ताजा एयरस्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 कप्तान, 14 साल से अटूट विश्व कीर्तिमान

10 ODI Captains Most Runs home venue: भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे महान कप्तान हुए हैं जिन्होंने टीम की अगुआई करते हुए अपनी घरेलू सरजमीं रनों का अंबार लगाया और अपनी बल्लेबाजी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचाया. वनडे के 10 कप्तान ऐसे हैं जिन्होंने घर पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. रिकी पोंटिंग, इयोन मोर्गन और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों ने कप्तानी के दबाव को दरकिनार कर अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक पारियां खेलीं. इस लिस्ट के आंकड़े साबित करते हैं कि कप्तानी केवल दबाव का नाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी अपने खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं. Thu, 1 Oct 2026 11:23:55 +0530

  Videos
See all

Dubai Tel Aviv Plane Hijack LIVE: इजरायल पर 9/11 जैसा अटैक? | Iran Israel War | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T06:13:35+00:00

Big Breaking On Dubai-Tel Aviv Flight Scare LIVE: आ गया अंदर का वीडियो! उड़ते विमान में चले चाकू.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T05:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers