Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 4 लोगों की मौत का दावा; बढ़ा तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमले की खबर सामने आई है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गरम्सिर जिले में हुई इस एयरस्ट्राइक में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

दो रिहायशी मकानों को बनाया गया निशाना

स्थानीय प्रांतीय अधिकारी मौलाना शेर मोहम्मद वहदत के अनुसार, हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले में कई लोग प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव का काम किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में चार लोगों की जान गई है और छह लोग घायल हुए हैं. स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, हमले से जुड़ी सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान की ओर से इस विशेष हमले को लेकर उपलब्ध जानकारी और अफगान अधिकारियों के दावों के बीच अंतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

पहले भी हो चुके हैं हवाई हमले

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. पाकिस्तान अफगानिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकवादी समूहों को लेकर चिंता जताता रहा है, जबकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता है. हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हवाई हमलों और सीमा पर झड़पों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सितंबर में भी पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए थे. पाकिस्तान ने इन हमलों को सैन्य ठिकानों और ड्रोन गतिविधियों से जुड़े ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताया था, जबकि अफगान अधिकारियों ने नागरिकों के मारे जाने का दावा किया था.

बढ़ते तनाव से क्षेत्र में चिंता

लगातार हो रही सीमा झड़पों और हवाई हमलों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है. सीमा विवाद के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं. ऐसे में ताजा एयरस्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को लेकर कही ये बड़ी बात, फ्लाईदुबई के विमान में बचाई थी 180 लोगों की जान

PM Modi Praises Pilot Smit Machchar: पीएम मोदी ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैप्टन मच्छार को "हीरो" बताया. दरअसल, कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक संभावित बड़ी भयावह घटना को टालने में अहम भूमिका निभाई. अपने को-पायलट के साथ हुई झड़प में मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी कोशिश जारी रखी और आखिरकार विमान को सुरक्षित तरह से सऊदी अरब में उतार लिया.

बुधवार को हुई भी विमान को क्रैश कराने की कोशिश

बता दें कि बुधवार यानी 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को कथित तौर पर हाईजैक करने या क्रैश करने कोशिश की गई. बोइंग 737 विमान में 174 यात्रियों समेत कुल 180 लोग सवार थे. विमान दुबई से इजरायली शहर तेल अवीव की ओर उड़ान भर रहा था, तभी विमान के कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच कहासुनी हो गई.

इजरायली अधिकारियों और यात्रियों के बयानों के मुताबिक, को-पायलट ने कथित तौर पर मच्छार पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की. स्थिति तब और भी गंभीर हो गई जब विमान अचानक हजारों फीट नीचे गिरने लगा, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हस्तक्षेप किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन मच्छार को बताया हीरो

इस घटना के बाद दुनिया भर में विमान के कैप्टर स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है. इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन मच्छार की तारीफ की. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय कैप्टन के साहस की प्रशंसा की और कहा कि उनके कार्यों से एक बड़ी त्रासदी टल गई. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. घोर खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस और दूसरों की जान बचाने का अटूट संकल्प दिखाया. उनके शौर्य ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है." इसके साथ ही पीएम मोदी ने घायल पायलट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, Asian Games 2026: श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत के साथ फाइनल में भारत, अब पाकिस्तान से गोल्ड मेडल मैच

श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. मतलब, अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. Thu, 01 Oct 2026 12:32:26 +0530

  Videos
See all

Breaking On Premanand Maharaj Disciple Death LIVE: ऐसे हुई प्रेमानंद के शिष्य की हत्या? | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T07:04:09+00:00

Dubai Tel Aviv Plane Hijack LIVE Updates: हाईजैक का सच आया सामने! | Fly Dubai | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T07:04:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers