Responsive Scrollable Menu

Baby Boy Names: O से शुरू होते हैं बेटे के ये 100 नाम, पसंद आएगा हर नाम का प्यारा मतलब

Unique Baby Boy Names: O से शुरू होने वाले बेटे के लिए खोज रहे हैं यूनिक और प्यारा नाम? जानें 100 Baby Boy Names, उनके हिंदी रूप और खूबसूरत अर्थ, जो आपका दिल जीत लेंगे।

Continue reading on the app

गुवाहाटी की पिच पर भड़के भारतीय कोच गंभीर:कहा- यह क्रिकेट नहीं, बैटिंग है; भारत-विंडीज मैच में 5 शतक लगे, 811 रन बने

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी की पिच को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, ‘यह क्रिकेट नहीं है, यह सिर्फ बैटिंग है।’ भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में कुल 811 रन बने। वेस्टइंडीज ने 405/7 रन बनाए। भारत ने शुभमन गिल के नाबाद 223 और रोहित शर्मा के 101 रन की मदद से 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर टारगेट चेज कर लिया। इसके बावजूद गंभीर ने पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला नहीं होने पर सवाल उठाए। गंभीर बोले- गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई टीम 400 रन बनाती है और दूसरी टीम भी आसानी से उसका पीछा कर लेती है, तो युवा गेंदबाज के लिए ऐसी पिच पर गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड और दर्शकों के लिहाज से ऐसा मैच अच्छा हो सकता है। ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी यह शानदार हो सकता है। लेकिन एक क्रिकेट फैन और कोच के तौर पर गेंदबाजों के लिए भी सहानुभूति होनी चाहिए। बोले- बॉलर्स के साथ अन्याय है गंभीर ने कहा कि ऐसी फ्लैट पिच पर गेंदबाजी करना बॉलर्स के साथ अन्याय है। विकेट पर गेंदबाजों के लिए भी कुछ ऐसा होना चाहिए, जिससे वे अपनी क्षमता दिखा सकें। उन्होंने कहा, “हमें गेंदबाजों को भी कुछ देना होगा, जिससे वे विकेट पर काम कर सकें।” गंभीर ने युवा गेंदबाजों का बचाव किया गंभीर ने गेंदबाजों के आंकड़ों के आधार पर उन्हें आंकने से भी बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों के पास पहले ही कम विकल्प हैं। दो नई गेंदें इस्तेमाल होती हैं। 30 यार्ड के घेरे में 5 फील्डर्स रहते हैं। बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग भी बढ़ी है। उन्होंने डेब्यूटेंट आकिब नबी का बचाव किया। आकिब ने 8.5 ओवर में 84 रन दिए। गंभीर ने कहा कि युवा गेंदबाजों को सपोर्ट और गलती की गुंजाइश देनी चाहिए। केवल बॉलिंग फिगर देखकर सख्ती करने से नए गेंदबाज तैयार नहीं हो पाएंगे। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Semi final Asian Games LIVE: अब से कुछ ही देर में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, टॉस गंवाकर भारत की पहले बैटिंग

LIVE IND vs SL Asian Games 2026: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का रोमांंच जारी है. टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच जीतने वाली टीम फाइनल में गोल्ड मेडल मैच के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी. Thu, 1 Oct 2026 09:47:59 +0530

  Videos
See all

Antarctica Ice Alert: खत्म हो जाएगा यूरोप? बदल जाएगा दुनिया का मौसम? | Climate Change | Scientific #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:13+00:00

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers