Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, एक अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की। यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच एक “संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी” व्यापार समझौते तक पहुंचने के जारी प्रयासों का हिस्सा थी। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बातचीत कर व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

अमेरिका की यात्रा से पहले वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने 28 सितंबर को जारी एक बयान में कहा था कि, “गोयल अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने और सात फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के जारी प्रयासों के तहत अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।” फरवरी में भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका की शुल्क नीति में हुए बदलावों के कारण इस समझौते को लेकर बातचीत जारी रही।

गोयल ने 24 सितंबर को कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता “पूरी तरह तैयार” है और इसे तब लागू किया जाएगा, जब अमेरिका भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देगा। अमेरिकी बाजार में भारत के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में आसियान देश, चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 10 बल्लेबाज, 20 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

10 batsman Most hundreds in a calendar year in Test: क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़े मील के पत्थर जैसा है. साल 2006 में पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने एक साल में सबसे ज्यादा शतक ठोककर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है. उनके अलावा रिकी पोंटिंग, विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और गारफील्ड सोबर्स जैसे महान खिलाड़ियों ने भी अपने बल्ले की गूंज से दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ पैदा किया और रिकॉर्डों का अंबार लगाया. टेस्ट के 10 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा शतक जड़े. Thu, 1 Oct 2026 09:09:32 +0530

  Videos
See all

Antarctica Ice Alert: खत्म हो जाएगा यूरोप? बदल जाएगा दुनिया का मौसम? | Climate Change | Scientific #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:13+00:00

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? | Iran US War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers