Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश' पर बरस रही सीता-राम की कृपा, 55वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हुई मेहरबानी, वर्ल्डवाइड कमाई 410 Cr पार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 55: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' में आस्था और आध्यात्म की झलक देखने को मिलती है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और शोभिनव सत्य के अभिनय से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय किया है. 55वें दिन भी इसकी कमाई जारी रही और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 410 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. अब फिल्म के दिनवार कलेक्शन और कमाई के आंकड़े चर्चा में हैं.

Continue reading on the app

सूरत में 3 हत्याएं, पति-पत्नी ने 4 साल छिपाया राज:सास, नानी और बहन की जान ली; एक शव घर में दफनाया, अब मिले कंकाल

गुजरात के सूरत जिले के कोसांबा में तीन महिलाओं की हत्या का 4 साल बाद खुलासा हुआ है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और कोसांबा पुलिस ने वडफालिया में एक घर के आंगन से मानव कंकाल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, माधवदास और उसकी पत्नी उर्मिला पर तीनों महिलाओं की हत्या का आरोप है। मृतकों में उर्मिला की नानी शांताबेन, बहन भगवतीबेन और माधवदास की मां मंजुलाबेन शामिल हैं। मामला तब सामने आया जब माधवदास ने पत्नी को हत्या में फंसाने के लिए पुलिस में शिकायत की। जांच में उसकी शिकायत संदिग्ध लगी और पूछताछ के बाद तीनों हत्याओं का खुलासा हुआ। 2022 में हुईं तीनों महिलाओं की हत्याएं 1. पहली हत्या 25 फरवरी 2022 को हुई। पुलिस के मुताबिक, माधवदास और उर्मिला ने उर्मिला की बहन भगवतीबेन वसावा का तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वह टीबी से पीड़ित थीं। इसके बाद उनकी मौत को बीमारी से हुई मौत बताया गया और शव को दफना दिया गया। 2. दूसरी हत्या 19 जुलाई 2022 को हुई। इस बार माधवदास की मां मंजुलाबेन भक्तिराम साधु की मौत हुई। वह पैरालिसिस के बाद बिस्तर पर थीं। पुलिस का आरोप है कि दंपती ने तकिए से उनका मुंह दबाकर हत्या की और बाद में बीमारी से मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। 3. तीसरी हत्या 7 अक्टूबर 2022 को शांताबेन गंभीरभाई वसावा की हुई। पुलिस के मुताबिक, शांताबेन उर्मिला की नानी थीं। आरोप है कि सोते समय उनका मुंह तकिए से दबाया गया और हत्या के बाद शव को ड्रम में डाल दिया गया। ड्रम में शव डालकर सीमेंट से किया था बंद पुलिस के मुताबिक, माधवदास और उर्मिला ने शांताबेन के शव को ड्रम में रखा। उसमें तीन बोरी सीमेंट और पानी डालकर शव को सील कर दिया। करीब साढ़े तीन महीने बाद दोनों ने ड्रम को खोलकर शव को सीमेंट के ब्लॉक समेत घर के बरामदे में खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। ऊपर से सीमेंट की परत भी डाल दी गई। शांताबेन की मौत को छिपाने के लिए रिश्तेदारों को बताया गया कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। उस समय कोरोना के दौरान शव परिजनों को नहीं दिए जाने की बात कहकर मामला दबा दिया गया। पत्नी को फंसाने की कोशिश में खुला राज हाल ही में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद माधवदास पुलिस के पास पहुंचा। उसने क्राइम ब्रांच को बताया था कि शांताबेन की हत्या उसकी पत्नी उर्मिला और उसके चचेरे भाई अफजल उर्फ पोटो दीवान ने की है। पुलिस ने अफजल से पूछताछ की, लेकिन उसकी हत्या में कोई भूमिका नहीं मिली। इसके बाद जांच माधवदास की ओर मुड़ी। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, उसने पत्नी और उसके रिश्तेदार को फंसाने के लिए झूठी शिकायत करने की बात मानी और तीनों हत्याओं में अपनी और उर्मिला की भूमिका के बारे में जानकारी दी। आंगन की खुदाई में 4-5 फीट नीचे से मिले कंकाल पुलिस ने माधवदास की निशानदेही पर घर के आंगन में खुदाई की। सीमेंट की मोटी परत तोड़कर करीब 4-5 फीट गहराई तक खुदाई के बाद मानव कंकाल बरामद किए गए। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शांताबेन के पड़ोसी भी इस खुलासे से हैरान हैं। उन्हें चार साल तक यही बताया गया था कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला ने पिता का शव 4 साल फ्रीजर में रखा:लगाव के चलते अंतिम संस्कार नहीं किया; ₹50 लाख खर्च किए, मुंबई का मामला मुंबई के मलाड ईस्ट में एक महिला ने अपने 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद करीब 4 साल तक उनका शव फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पुलिस के मुताबिक, महिला पिता से भावनात्मक रूप से जुड़ी थी, इसलिए उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। शव को सुरक्षित रखने में परिवार ने ₹50 लाख से ज्यादा खर्च किए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Semi final Asian Games LIVE: अब से कुछ ही देर में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, टॉस गंवाकर भारत की पहले बैटिंग

LIVE IND vs SL Asian Games 2026: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का रोमांंच जारी है. टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच जीतने वाली टीम फाइनल में गोल्ड मेडल मैच के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी. Thu, 1 Oct 2026 09:47:59 +0530

  Videos
See all

Antarctica Ice Alert: खत्म हो जाएगा यूरोप? बदल जाएगा दुनिया का मौसम? | Climate Change | Scientific #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:13+00:00

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers