Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- डायनासोर से भी पुराना जीव मिला:बिना हेलमेट कार चलाने पर 5 हजार लोगों का चालान; कुत्तों की पूल पार्टी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका में दो स्टूडेंट्स ने डायनासोर से भी पुराने जीव की पहचान की। वहीं, ओडिशा में बिना हेलमेट कार चलाने और बिना सीट बेल्ट बाइक चलाने पर चालान काटे गए। उधर, अमेरिका में 296 कुत्तों की पूल पार्टी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। चीन में कचरा बीनने वाली लड़की रातों-रात मॉडल बन गई। वहीं, हैदराबाद में फिल्म से पहले 22 मिनट तक विज्ञापन दिखाने पर थिएटर कंपनी को ₹75 हजार देने पड़े। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत:पत्नी भी सवार थीं, राष्ट्रपति के करीबी थे चिवायो; हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में लगी आग

जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार को 6 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के बाद उसमें आग लग गई। हेलिकॉप्टर में 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 43 साल के चर्चित बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके भी शामिल हैं। चिवायो को राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान में जुटे हैं। हेलिकॉप्टर राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा इलाके में गिरा। पुलिस को हादसे की जानकारी बुधवार शाम करीब 5 बजे मिली। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच करेगी। आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर मशहूर थे चिवायो विकनेल चिवायो इंट्राट्रेक जिम्बाब्वे के संस्थापक थे। यह कंपनी एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती थी। चिवायो ग्वांडा सोलर प्रोजेक्ट जैसे सरकारी ठेकों को लेकर भी चर्चा में रहे। वे अपनी आलीशान जीवनशैली और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी जाने जाते थे। चिवायो महंगी कारों और लग्जरी हेलीकॉप्टरों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते थे। राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं से थी चिवायो की नजदीकी चिवायो के कारोबार और राजनीतिक संबंधों को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे थे। वे सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मनांगाग्वा के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और इस्वातिनी के किंग मस्वाती III समेत कई बड़े नेताओं से भी मिल चुके थे। कारोबार को लेकर भी उठे सवाल चिवायो के कारोबार को लेकर जिम्बाब्वे और आसपास के देशों में सरकारी ठेकों और चुनावी फंडिंग से जुड़े आरोप लगे थे। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। वे मशहूर हस्तियों, धार्मिक नेताओं, राजनेताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को महंगी गाड़ियां और कैश गिफ्ट देने के लिए भी जाने जाते थे। चिवायो की दो पुरानी तस्वीरें… ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश:पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Video: दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बड़ी साझेदारी के दौरान क्या क्या किया?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हालिया दोहरा शतक चर्चा का विषय बन गया है। 50 ओवर फील्डिंग के बाद लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करना उनकी दृढ़ता और एकाग्रता को दर्शाता है। इस प्रदर्शन ने टीम में जबरदस्त आत्मविश्वास भरा है, जो भविष्य के मैचों के लिए एक मजबूत मिसाल कायम करता है। शर्मा का अनोखा जश्न इस उपलब्धि को और यादगार बनाता है। #Cricket #RohitSharma #DoubleCentury #TeamIndia #SportsNews Thu, 1 Oct 2026 20:05:10 +0530

  Videos
See all

स्मित मच्छार को इस तरह किया था घायल, वीडियो आया सामने #flydubai #flightattack #aviationnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:45:35+00:00

Rahul Gandhi on SIR: SIR पर छिड़ा देश में सियासी घमासान | Sudhanshu Trivedi | Somnath Bharti | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers