भारत-पाकिस्तान में हॉकी सेमीफाइनल आज:एशियन गेम्स के वॉलीबॉल में भी भिड़ेंगी दोनों टीमें; ओवरऑल 33 गोल्ड इवेंट होंगे
भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें आज एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। गेम्स के 12वें दिन यह मुकाबला दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी पांचों मैच जीते थे। वहीं पाकिस्तान ने 5 में से 4 मुकाबले जीते थे। इससे पहले पुरुष वॉलीबॉल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भी दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। यह मैच सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। इससे अलावा भारत आर्चरी, शूटिंग, रेसलिंग, जूडो सहित कई इवेेंट में चुनौती पेश करेगा। आज कुल 33 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। ताइक्वांड में सबसे ज्यादा 6 और जूडो में 5 गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे। आर्चरी में चिकिता और गणेश पर नजर सुबह 5:30 बजे चिकिता तनीपार्थी कंपाउंड महिला इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफा से खेलेंगी। जीतने पर वे सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंच सकती हैं। सुबह 9:47 बजे गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु कंपाउंड पुरुष इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के चेन चिएह-लुन से खेलेंगे। उनके पास भी सेमीफाइनल के जरिए मेडल की रेस में बने रहने का मौका होगा। शूटिंग में अनिश भानवाला का फाइनल सुबह 6:10 बजे अनिश भानवाला 25 मीटर रैपिड पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के स्टेज-2 में उतरेंगे। इसी इवेंट का टीम फाइनल भी होगा। दोपहर 12 बजे व्यक्तिगत फाइनल रखा गया है। रेसलिंग में 4 भारतीय जूडो में 3 कैटेगरी में मुकाबले जूडो में सुबह से पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। दोपहर बाद महिला 57kg, पुरुष 73kg, महिला 63kg, पुरुष 81kg और महिला 70kg के मेडल मुकाबले निर्धारित हैं। ट्रैक साइक्लिंग में हर्षवीर सिंह सेखों पुरुष ओम्नियम में उतरेंगे। कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना महिला स्प्रिंट में हिस्सा लेंगी। दोपहर 12:18 बजे हर्षिता जाखड़ और स्वास्ति सिंह महिला मैडिसन फाइनल में मेडल के लिए उतरेंगी। ताइक्वांडो में रूपा बयोर स्क्वैश में दोनों टीमों के सेमीफाइनल भारतीय महिला टीम सुबह 7 बजे हांगकांग के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। पुरुष टीम दोपहर 1 बजे मलेशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी। दोनों मुकाबलों के विजेता फाइनल में पहुंचेंगे। सेलिंग में भारत के खिलाड़ी लड़कों की डिंगी, पुरुष स्किफ, पुरुष डिंगी, महिला विंडसर्फिंग और महिला स्किफ समेत अलग-अलग रेस में उतरेंगे। शेड्यूल में कई रेस को रीशेड्यूल भी किया गया है। टेनिस में सुमित नागल शाम 4:42 बजे दीपु मल्लेश पुरुष स्पीड इवेंट के फाइनल राउंड की रेस में उतरेंगे। शेड्यूल में इस इवेंट को मेडल इवेंट के तौर पर रखा गया है। टेनिस में सुमित नागल का मुकाबला चीन के वू यीबिंग से पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में होगा। इस मैच का समय अभी तय नहीं है। गोल्फ में भी उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू पुरुष इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले और पुरुष टीम के राउंड-2 में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रग्बी सेवन्स में भारत के ग्रुप मुकाबले भी निर्धारित हैं।
भारत-यूएई के बीच समुद्र में तेल पाइपलाइन की तैयारी:होर्मुज संकट के बीच विकल्प तलाश रहा भारत, अरब सागर के नीचे गुजरात-महाराष्ट्र तक बिछेगी लाइन
होर्मुज संकट के बीच भारत ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत भारत और यूएई के बीच समुद्र के नीचे तेल और गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेउदी से मुलाकात के बाद इसकी पुष्टि की। सरकार ने ओमान-यूएई से भारत तक समुद्र के नीचे पाइपलाइन परियोजना को प्राथमिकता में रखा है। MEIDP (मिडिल ईस्ट टू इंडिया डीप-वॉटर पाइपलाइन) के तहत पाइपलाइन ओमान और यूएई के तट से शुरू होकर अरब सागर के नीचे से गुजरते हुए गुजरात और महाराष्ट्र के तट तक पहुंच सकती है। पहले सिर्फ गैस पाइपलाइन की थी योजना जून में सरकार ने इस परियोजना को निजी प्रोजेक्ट बताया था। शुरुआत में इसमें सिर्फ गैस पाइपलाइन की योजना थी, लेकिन अब समुद्र के रास्ते कच्चा तेल लाने की संभावना पर भी तकनीकी अध्ययन शुरू हो गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर सरकारी कंपनियां परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। इसमें गहरे समुद्र में पाइपलाइन बिछाने की तकनीक, लागत और सुरक्षा समेत दूसरे पहलुओं की जांच की जाएगी। क्यों पड़ी इस पाइपलाइन की जरूरत? भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज में तनाव के बीच भारत ऊर्जा सप्लाई के लिए वैकल्पिक रास्ते तैयार करना चाहता है। देश में आने वाली आधी से ज्यादा LPG और LNG भी कतर और यूएई से इसी समुद्री रास्ते से जहाजों के जरिए आती है। सबसे बड़ी चुनौती समुद्र की गहराई इस परियोजना में सबसे बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती समुद्र में करीब 3,450 मीटर की गहराई तक पाइपलाइन बिछाना है। इतनी गहराई में पानी का दबाव काफी ज्यादा होता है। पाइपलाइन को सुरक्षित रखना, समुद्र तल की चट्टानों और खाइयों के बीच रास्ता बनाना और भविष्य में इसकी मरम्मत करना भी बड़ी तकनीकी चुनौतियां होंगी। सीधे सप्लाई से खर्च और जहाजों पर निर्भरता कम होगी सीधे ओमान, यूएई, कतर और सऊदी अरब के गैस और तेल भंडार से आपूर्ति मिलने पर समुद्री जहाजों पर निर्भरता कम हो सकती है। इससे तेल और गैस के परिवहन और बीमा पर होने वाला खर्च घट सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अचानक तेल और गैस की कीमत बढ़ने पर भारत पर पड़ने वाला दबाव भी कम हो सकता है। 3 किमी पाइपलाइन का परीक्षण परियोजना विकसित करने वाली संस्था साउथ एशिया गैस एंटरप्राइज ने करीब ₹25 करोड़ की लागत से लगभग 3 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर परीक्षण किया है। सभी शर्तें पूरी होने के बाद पूरी परियोजना के निर्माण में करीब 5 से 7 साल लगने का अनुमान है। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. ट्रम्प ने ईरान का जंग खत्म करने का प्रस्ताव ठुकराया:बोले- वे मुश्किल में, तभी होर्मुज खोलना चाहते; ईरान बोला- बातचीत से ही निकलेगा हल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान का युद्ध खत्म करने और होर्मुज खोलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान मुश्किल में है, इसलिए वह तुरंत होर्मुज खोलना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







