Responsive Scrollable Menu

Devoleena: असम में बाढ़ में फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, तहस-नहस हुआ घर.. रो-रोकर लगाई गुहार; Video

Devoleena Bhattacharjee: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर लगातार राहत कार्यों में लोगों से सहयोग की अपील कर रही हैं। हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां अब भी बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसी हुई हैं, जबकि उनके कई रिश्तेदारों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

'इसलिए वीडियो नहीं बना पा रही थी, मुझे पता था मैं रो पड़ूंगी'
फेसबुक लाइव के दौरान देवोलीना ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह लोगों से बात नहीं कर पा रही थीं क्योंकि उन्हें पहले से एहसास था कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा, "मैं आप सबसे माफी चाहती हूं। यही वजह है कि मैं वीडियो नहीं बना पा रही थी। मुझे पता था कि मैं टूट जाऊंगी और रो पड़ूंगी।"

'मेरी मां अब भी नाजिरा में फंसी हुई हैं'
देवोलीना ने बताया कि असम के शिवसागर और नाजिरा से उनका गहरा जुड़ाव है। उनका बचपन, पढ़ाई और पूरा शुरुआती जीवन वहीं बीता है। उन्होंने कहा, "शिवसागर और नाजिरा वही जगह हैं जहां मैं पली-बढ़ी हूं। मेरा जन्म भी वहीं हुआ और मेरी स्कूलिंग और कॉलेज भी वहीं से हुई। दुर्भाग्य से मेरी मां अभी भी नाजिरा में फंसी हुई हैं। भगवान की कृपा है कि हमारा पुराना घर ऐसे इलाके में है, जहां पूरी तरह पानी नहीं भरा।"

दादी और मौसी का घर पूरी तरह डूब गया
अभिनेत्री ने बताया कि जहां उनका पुराना घर सुरक्षित है, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भारी नुकसान हुआ है। देवोलीना ने कहा कि उनकी दादी और मौसी का घर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। उन्होंने भावुक होकर कहा, "सब कुछ खत्म हो गया है। कुछ भी नहीं बचा। जैसा आप वीडियो में देख रहे हैं, वहां अब कुछ भी नहीं बचा है।"

अपने परिवार की चिंता के बावजूद देवोलीना लगातार राहत कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

असम में बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल असम में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित 75 हजार से अधिक परिवारों के लिए करीब 160 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि जारी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रभावित लोगों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन अब भी लाखों लोग इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं।

Continue reading on the app

शपथ समारोह से पूर्व CM सिद्धारमैया गायब, सीनियर MLA का भी इस्तीफा; कर्नाटक में नए नाटक से टेंशन में कांग्रेस?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के विस्तारित मंत्रिपरिषद में जगह न मिलने से जहां नाराज वरिष्ठ विधायक यशवंतराय गौड़ा पाटिल ने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शपथ समारोह से ही गायब दिखे।

Continue reading on the app

  Sports

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन... कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

gyaneshwari yadav: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की 23 वर्षीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स खेल 2026 में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में यह मेडल डाला. Mon, 3 Aug 2026 22:04:13 +0530

  Videos
See all

Bankipur Result: Prashant Kishore की जीत पर पत्नी का रिएक्शन वायरल| Prashant Kishore's Wife #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:33:33+00:00

Parliament Controversy: भगवा का अपमान? हिंदू देंगे करारा जवाब! | Pappu Yadav | Opposition Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:37:30+00:00

Viral Video | स्वर्गाश्रम में लात घूंसे और लाठियां, VIDEO वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:35:05+00:00

Saharanpur में तेंदुए की दस्तक, गांव में दहशत! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:31:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers